Kia EV2: सस्ती इलेक्ट्रिक SUV में मिलेगी 400 km से ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स

Kia EV 2 : किया मोटर्स भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करके बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। इस कार का नाम है Kia EV2 और यह कार Kia की सबसे छोटी कार होगी ऐसा कहा जा रहा है। साथ ही साथ Kia motors की यह नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सबसे सस्ती होगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी का मकसद सिर्फ इतना है कि भारत के हर मिडिलक्लास लोगों तक सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बहुच जाए। इस कार को यूरोपीय बाजार में लॉन्च कर दिया है और भारत में इस कार को लगभग अप्रैल में या 2027 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। 

ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुवाती कीमत 26, 600 यूरो है, जो भारत के करंसी में 23 से 24 लाख रुपए होते है। लेकिन भारत में लॉन्च होगी तब इसकी कीमत इससे कम देखने को मिलेगी। किया के इस नए कार को विशेष रूप से शहरों में सुगम ड्राइविंग और अच्छी रेंज के लिए डिजाइन किया गया है। मॉडर्न डिजाइन और नए टेक्नोलॉजी के चलते यह कार यंगस्टर और छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

Kia EV2 Disign (डिजाइन)

किया ईवी2 के डिजाइन की बात करे तो इसकी डिजाइन एकदम सरल और फ्यूचरिस्टिक देखने को मिलेगी। इस कार में हमें नई LED लाइटिंग, बॉक्सी स्टाइलिंग और dt दमदार रोड की उपस्थिति मिलेगी। GT line ट्रिम में स्पोर्टी बंपर और बड़े व्हील शामिल होंगे, जिनकी साइज 16 इंच से 19 इंच तक देखने में मिल सकती है। छोटी SUV होने के बावजूद यह कार प्रीमियम लुक से लोगों का द्यान अपने और आकर्षित करेगी।

Kia EV2 interior (इंटीरियर)

इस कार का इंटीरियर मॉडर्न टेक्नोलॉजी और पिकनिक के कॉन्सेप्ट पर आधारित डिजाइन किया गया है, जो कि पिकनिक करते समय यात्रियों को ब्राइट और प्रेसियस एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके इंटीरियर के डैशबोर्ड पर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5.3 इंच का एक पैनल शामिल है। इसके अलावा भी EV2 में OTA, ccNC lite सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स  इसमें दिए जाएंगे।

Kia EV2 Range & Battery (रेंज & बैटरी)

यह एक कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें संभवतः 42.2 kWh से 61 kWh तक का बैटरी पैक दिया जा सकता है। अगर 42.2 kWh से लेकर 61kWh तक का पावरफुल बैटरी पैक मिल जाता है तो यह कार संभवतः एक बार चार्ज करने पर 300 km से 450 km तक की रेंज प्रोवाइड कर सकती है। इसके बैटरी को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। साथ ही साथ इस कार में फ्रंट माउंटेंड इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिलेगी, जो 146 bhp की पावर जनरेट कर सकती है। 

Kia EV2 Features (फीचर्स)

क्लाइमेट कंट्रोल 
स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी 
ccNC लाइट सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म
OTA 
इंफोटेनमेंट सिस्टम 12.3 इंच
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 12.3 इंच
लाइटिंग LED
व्हीकल टू ग्रीड
व्हीकल टू लोड
लेन कीप एसिस्ट 
स्मार्ट क्रूज कंट्रोल 
फ्रंट कोलिजन अवॉयडेंस
हार्मन गार्डन ऑडियो सिस्टम 
403 लीटर का बूटस्पेस 
Dc फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 
हाईवे ड्राइविंग एसिस्ट
ADAS 
V2L सपोर्ट 

Kia EV2 Sefty (सुरक्षा)

यह एक अपकमिंग कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है, जिसको सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Kia के इस नए कार में संभवतः एडवांस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सुरक्षा फीचर्स देखने को मिल सकते है। सुरक्षा के तौर पर इस कार में ADAS, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, मॉडर्न प्लेटफॉर्म और एयरबैग्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Kia EV2 Price (कीमत)

Kia EV2 कंपनी की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी, जो 2026 में या 2027 के शुरूवात में लॉन्च हो सकती है। यूरोपीय बाजार में इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 26, 600 यूरो है, जो इंडियन करंसी में 24 लाख रुपयों से 29 लाख रुपए होते है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसकी संभवतः शुरूवाती कीमत लगभग 10 लाख से 20 लाख रुपयों के आसपास देखने को मिल सकती है।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇

Mahindra XEV 9e: 600KM से ज्यादा रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक SUV, INGLO प्लेटफॉर्म पर होगी आधारित

“आ गई Maruti की पहली इलेक्ट्रिक SUV: Maruti suzuki e Vitara के फीचर्स का जलवा देखिए!”

600 KM की रेंज और हाई-टेक फीचर्स: आ गई नई Tata Punch EV!

शेयर करे

Leave a Comment