Royal Enfield Guerrilla 450 आई धूम मचाने – बेहतरीन बदलावों के साथ देगी KTM को टक्कर

Royal Enfield Guerrilla 450 : अगर आप Royal Enfield लवर्स है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रॉयल एनफील्ड ने अपना नए मोडल को लॉन्च किया जिसका नाम Guerrilla 450 है। पुराने मॉडल के मुकाबले नए मॉडल में हल्के हल्के बदलाव किए गए है। इस बाइक को 27 मार्च को यानी कल ही लॉन्च किया गया है। यह एक मजबूत रोडस्टर बाइक है, जिसकी कीमत लगभग ₹2.49 लाख रुपयों से शुरू होती हैं। यह नए गुरिल्ला 450 में ग्रिप बढ़ाने वाले वेरीडेस्टिन टायर भी दिए गए है, जो कि Triumph Speed 400 में देखने को मिलते है। 

वेरिडेस्टिन टायर की खासियत यह है कि, यह टायर बेहतरीन ग्रिप, बेहतरीन अनुभव और बेहतर फीडबैक के लिए जानी जाते है। यह बाइक बारिश और गर्मियों के मौसम में भी अच्छा प्रदर्शन दिखाएगी। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते है तो यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए।

Royal Enfield Guerrilla 450 Disign डिजाइन 

रॉयल एनफील्ड के इस नए बाइक को ऐसा डिजाइन किया गया हैं कि यह बाइक बरसात और गर्मी के मौसम में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। इस बाइक को बनाने में स्टील ट्यूबर फ्रेम का इस्तमाल किया गया है। यह एक निओ रेट्रो रोडस्टर और स्टाइलिश बाइक है, जो शहरी इस्तमाल के लिए बिल्कुल सही विकल्प है। गुरिल्ला 450 के आगे की तरफ 140mm ट्रैवल वाला 43mm टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ 150mm ट्रैवल वाला लिंकेज टाइप मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक के दोनों ही तरफ अलॉय टाइप के व्हील देखने को मिलते है

Royal Enfield Guerrilla 450 Engen इंजन 

गुरिल्ला 450 के इंजन के बारे में बात की जाए तो इसमें हमें 452 cc, लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रोक, DOHC, 4 वोल्व्ह, सिंगल सिलेंडर, शेर्पा इंजन देखने को मिलता है, जो 39.52 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन से कनेक्टेड 6 स्पीड गियरबॉक्स दिए गए है। इसके अलावा इस इंजन में एसिस्ट और स्लिप क्लच टेक्नोलॉजी के तौर पर मिलेंगे। इस इंजन में इलेक्ट्रॉनिक्स ईंधन इनजेंशन सिस्टम देखने को मिलेगी साथ ही इस बाइक में ईको और परफॉमेंस राइडिंग मोड्स उपब्ध है। यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 32.7 kmpl का माइलेज देती है।

Royal Enfield Guerrilla 450 Sefty सुरक्षा

यह एक मॉडर्न रोडस्टर बाइक है, जिसमें हमें सुरक्षा के तौर पर कई सारे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते है। इस बाइक में सुरक्षा के लिए ड्यूल चैनल ABS, ड्यूल डिस्क ब्रेक, LED लाइटिंग, राइड बाय वायर टेक्नोलॉजी, हजार्ड लाइट्स स्विच, स्लिप और एसिस्ट क्लच जैसे फीचर्स देखने को मिलते है। इसके अलावा इस बाइक में रोलओवर सेंसर मिलता है, जिसमें अगर आपकी बाइक गिर जाती है तो रोलओवर सेंसर इंजन को ऑटोमैटिक बंद करने का काम करता है।

Royal Enfield Guerrilla 450 Features फिचर्स 

TFT डिस्पले 4 इंच
राइडिंग मोड्सपरफोर्मेंस और इको 
गूगल मैप्स नेविगेशन 
फोन कनेक्टिविटी 
वजन185kg 
टायर साइज17 इंच
ब्रेक टाइपड्यूल डिस्क ब्रेक
व्हील टाइपरअलॉय व्हील्स
रोलओवर सेंसर 
माइलेज 32.7 kmpl
LED lighting
ड्यूल चैनल ABS 
रियर सस्पेंशन मोनोशॉक मोनोशॉक 
फ्रंट सस्पेंशन टेलीस्कोपिक फोर्क  
म्यूजिक कंट्रोल सपोर्ट

Royal Enfield Guerrilla 450 Price किंमत

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक को हाली में चार वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें एपेक्स, एपेक्स ( Black/green), डैश और फ्लैश वेरिएंट शामिल है और इसके सभी वेरिएंट की कीमत अलग अलग देखने को मिलती है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹2.49 लाख रुपयों से शुरू होकर ₹2.72 लाख रुपयों तक जाती है और इस बाइक ऑन रोड कीमत 3 लाख रुपयों से 3.2 लाख रुपयों तक देखने को मिलती है। यह बाइक मार्केट में Triumph Speed 400, Husqvarna Svartpilen, KTM Duke 390, Harley Davidson X440 और CB300R जैसे पावरफुल बाइक को कॉम्पिटिशन देती है।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇 

नई 2026 Yamaha RX 100: 70kmpl का माइलेज, दमदार इंजन और रेट्रो क्लासिक लुक के साथ वापसी!

TVS Radeon 110 2026: मज़बूत, रेट्रो लुक और किफायती – क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

TVS Raider 125: 1 लाख रुपयों के अंदर स्पोर्टी बाइक का असली मज़ा!

शेयर करे

Leave a Comment