Toyota Innova Hycross Facelift क्या पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश होगी? जाने सबकुछ डिटेल में 

Toyota Innova Hycross Facelift: टोयोटा अपनी नई कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम Innova Hycross Facelift है। इस कार को पहली बार 2022 में लॉन्च किया गया था और अब हाइक्रॉस फेसलिफ्ट वर्जन पूरी तरह से अपडेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि टोयोटा का यह हाइक्रॉस फेसलिफ्ट वर्जन 2026 के लास्ट में या 2027 के शुरूवात में लॉन्च किया जा सकता है। यह कार प्रीमियम इंटीरियर फीचर्स अपडेट के साथ लॉन्च होगी, जो कि लग्जरी फील देंगे। संभावना है कि यह कार TNGA- C आधारित होगी, जो कि शानदार परफार्मेंस दिखा सकती है। 

2022 में लॉन्च हुई यह कार अपने भरोसेमंद ब्रांड, आरामदायक राइडर, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और बेहतरीन स्पेस के लिए जानी जाती थी, आशा है कि नए Facelift वर्जन में भी शानदार आराम, भरोसेमंद परफोर्मेंस और दमदार माइलेज मिल सकता है। 

Toyota Innova Hycross Facelift Disign डिजाइन

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट के डिजाइन की बात करे तो इसके डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे, लेकिन कुछ छोटे मोटे बदलाव देखने को मिल सकते है, जिसमें नया शार्प LED हैडलैंप, अपडेटेड DRLs, स्लिक ORVMs मिरर, व्हील आर्चर पर नया क्लैडिंग, नई ग्रील और 18 इंच के नए एलॉय व्हील शामिल हो सकते है। इसके केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा, जो लग्जरी फील देगा और ड्राइविंग को आसान बनाएगा। संभावना है कि हाइक्रॉस फेसलिफ्ट का लुक प्रीमियम और लग्जरी देखने को मिलेगा और साथ में लग्जरी फील देने वाले एडवांस फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है, जिसके कारण यह कार पहले से ज्यादा स्टाइलिश और आकर्षक लगेगी।

Toyota Innova Hycross Facelift Price in India कीमत

यह फेसलिफ्ट वर्जन लगभग 19.77 लाख रुपयों से 30.98 लाख रुपयों के आसपास के एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार पुराने मॉडल से 2026 का फेसलिफ्ट वर्जन की एक्स शोरूम कीमत में 50 हजार से 1 लाख रुपयों तक की वृद्धि हो सकती है। यह कार मार्केट में लॉन्च होने के बाद Kia Carnival, Tata Safari और Mahindra XUV 7XO जैसे बेहतरीन कार के साथ कॉम्पिटिशन दे सकती है। लॉन्चिंग की बात करे तो यह कार मार्केट में 2026 के लास्ट में या 2027 के शुरुआत लॉन्च हो सकती है।

Toyota Innova Hycross Facelift Engen इंजन

इस कार में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0 TNGA लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के विकल्पों के साथ लॉन्च हो सकती है।  इसका 2.0 लीटर TNGA इंजन 173bhp की पावर और 205 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है और इसका 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन जो कि 5th जनरेशन सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा। यह इंजन 186 bhp की पावर भी देगा। इस इंजन से कनेक्टेड CVT टाइप के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलने की उम्मीद है। हाइब्रिड सिस्टम के कारण यह कार 16 kmpl से 23 kmpl तक का माइलेज प्रोवाइड कर सकती है।

Toyota Innova Hycross Facelift Sefty सुरक्षा

ऐसी संभावना है कि यह कार NCAP सर्टिफाई 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आ सकती है। इसके अलावा इसमें सुरक्षा के तौर पर एडवांस फीचर्स दिए जा सकते है, जिसमें 6 SRS एयरबैग्स, ADAS, लेन कीप एसिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमर्जेंसी ब्रेकिंग, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सेंटर लॉकिंग और अंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते है।

Toyota Innova Hycross Facelift Features फीचर्स

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
पैनोरमिक सनरूफ 
बूटस्पेस 
360° कैमरा 
LEDहैडलाइट 
प्रीमियम इंटीरियर 
वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स 
ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल 
टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम 10 इंच
LEDDRLs 
9 स्पीकर JBL साउंड सिस्टम 

अन्य पढ़े 👇 👇 👇 

2026 में तहलका मचाने आ रही है ₹10 लाख रुपयों के अंदर नई कार्स | Top 5 Upcoming cars in india 2026 

Toyota Rumion Facelift: अब पहले से बड़ी और स्टाइलिश के साथ साथ एडवांस भी

2027 Honda City Facelift : नए डिजाइन स्मार्ट फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ करेगी वापसी।

शेयर करे

Leave a Comment