
Top 5 Upcoming cars in India 2026 : आज हम 2026 में आने वाले Top 5 Best Upcoming कार्स के बारे में जानकारी देने वाले है, जो 2026 में तहलका मचाने आ रही है। क्या आप जानना चाहते है कौन सी SUV Thar को टक्कर देगी या कौन सी SUV आपकी मनपसंद जैसी होगी। इनमें से कुछ हाइब्रिड कार्स भी होंगी और आपको तो पता ही होगा कि हाइब्रिड टेक्नोलॉजी अब इतनी एडवांस हो गई है कि यह कार्स न केवल पेट्रोल से छुटकारा देगी बल्कि इलेक्ट्रिक कार का फील भी देंगी।
यह कार्स में से कौन सी भी एक कार आपके जीवन में ऐसी रंग भर देगी कि आपका जीवन रंगीन हो जाएगा। अगर आप 2026 में नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हो तो दो से तीन महिने इंतजार करे, क्या पता इन कार में जो फीचर्स है ओ अपने सिर्फ सपनों में देखे होंगे।
No 5 Hyundai Casper
Hyundai motors अपनी नई कार लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Casper है, जो नई Tata Nano कार को टक्कर दे सकती है। ह्युंडाई की यह कार एक माइक्रो SUV है, जिसमें धाकड़ फीचर्स देखने को मिल सकते है। कैस्पर का लुक बॉक्सि, फंकी युवा पीढ़ी को पसंद आएगी ऐसी है। यह कार मिडिल क्लास लोगों के बजट में होगी और छोटी फैमिली के लिए बेस्ट विकल्प है, जो लंबाई में 4 मीटर जितनी लंबी होगी। इस कार में ड्यूल टोन इंटीरियर होगा, जिसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
इसके इंजन की बात करे तो Hyundai Casper में हमें 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की संभवतः है, जो 83 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5 लाख रुपयों से 8 लाख रुपयों के बीच 2026 के लास्ट में लॉन्च किया जा सकता है।
No 4 Nisan Terrano
इस कार को 2013 में लॉन्च किया गया था और 2018 में इस की बिक्री बंद कर दी गई, लेकिन आनेवाली नई Tarrano सबकुछ अपडेट के साथ लॉन्च होगी। यह एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV होगी जो Duster कार के प्लेटफॉर्म आधारित होगी। इस कार में नए LED लाइटिंग और 3डी बैजिंग मिलने की संभावना है।
इस कार में दमदार इंजन देखने को मिलेगा, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल सकता है। इस कार में टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम, स्मार्ट डिजाइन और ADAS जैसे सुरक्षा फीचर्स देखने को मिल सकते है। संभावना है कि इस कार को जून महीने में 10 लाख रुपयों के एक्स शोरूम कीमत के आसपास कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
No 3 wolkswagon Tera
यह एक कॉम्पैक्ट SUV होगी जिसको 2026 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार की डिजाइन मॉडर्न होगी, जिसको फूली LED लाइटिंग स्प्लिट, ग्रील और ब्लैक रूफ जैसे एक्सटीरियर एलिमेंट के साथ प्रीमियम फील देगी। इस कार में 1.0 लीटर का TSI टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो बेहतरीन परफार्मेंस दिखाएगा। साथ ही साथ स्मार्ट फीचर्स भी देखने को मिलेंगे, जिसमें ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और एडवांस सुरक्षा फीचर्स शामिल है।
इस कार को सुरक्षा के तौर पर 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है NCAP के तरफ से। यह कार मार्केट में लॉन्च के बाद tata Nexon, Maruti Brezza और kia sonet जैसे बेहतरीनरकार को टक्कर दे सकती है। Tera के कीमत की बात करे तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 8 लाख रुपयों से 15 लाख रुपयों के बीच देखने को मिल सकती है।
No 2 Nissan Tekton
निसान टेक्टोन एक प्रीमियम SUV है, जो मिड साइज की होगी। यह कार Renault Duster के CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस कार का मस्कुलर लुक, स्क्लप्टेड बोनट और सिग्नेचर C आकार के हैडलैम्प युवा पीढ़ी को आकर्षित करेंगे। इस कार में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 156 bhp की पावर जनरेट करेगा।
इस कार में LED लाइटिंग, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले और 360° कैमरा जैसे स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल सकते है और इस कार में सुरक्षा के तौर पर ड्राइवर मोड, 6 एयरबैग, ABS के साथ ESC और लेवल 2 ADAS जैसे सुरक्षा फीचर्स मिलने की संभवतः है। यह कार जून महीने में 11 लाख रुपयों से 19 लाख रुपयों के बीच एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च हो सकती है।
NO 1 Maruti Swift Hybrid
Swift Hybrid ईंधन एफिशिएंट हैचबैक कार होगी, जो 1.3 लीटर, 3 सिलेंडर Z सीरीज पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगी। इस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ यह कार 24 से 40 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। स्विफ्ट हाइब्रिड के डिजाइन की बात करे तो, इसमें नया बंपर, ग्रील और अपडेट फ्रंट प्रोफाइल के साथ शानदार लुक प्रदान करेगी यह कार। बेहतरीन इंजन के अलावा भी इसमें एडवांस और स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल सकते है और सुरक्षा के तौर इसमें 6 एयरबैग्स और 360° जैसे फीचर्स मिल सकते है। इस कार को 6 लाख रुपयों से 10 लाख रुपयों के एक्स शोरूम कीमत में 2026 के मध्य में लॉन्च हो सकती है।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
Hyundai Boulder : स्टाइल, सेफ्टी और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ एंट्री, Mahindra Thar की बढ़ी परेशानी
Toyota Rumion Facelift: अब पहले से बड़ी और स्टाइलिश के साथ साथ एडवांस भी