
MG Starlight 560: MG मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम Starlight 560 है। इस कार को संभवतः 2027 के शुरूवात में लॉन्च किया जा सकता है। एमजी की यह नई स्टरलाइट 560 कार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी, और कंपनी का कहना है कि यह कार Mahindra XUV 7XO को टक्कर दे सकती है। MG motors के संस्थापक ने संकेत दिया है कि हाइब्रिड कारों की बड़ी लाइन अप 2027 आने वाली है।
आपके जानकारी के लिए बता दु की वूलिंग एमजी का चाइना एसोसिएशन का ब्रांड है, जो मूल कंपनी SAIC के अंतर्गत आता है और स्टरलाइट 560 पहले से ही कई ग्लोबल मार्केट में पेट्रोल, प्लग इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। अगर आपके पास से भी यह कार जाती है, तो भी यह कार आपको आकर्षित कर सकती है ऐसी शानदार डिजाइन है इस कार की।
MG Starlight 560 disign डिजाइन
पेटेंट तस्वीरों से यह पता चलता है कि भारत में लॉन्च होने वाली MG Starlight इंटरनेशनल वुलिंग मॉडल से काफी मिलती जुलती होगी। यह एक 7 सीटर SUV है, जो महिंद्रा के XUV 7XO को टक्कर देने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें साफ सुथरा लेकिन मजबूत लुक देखने को मिलेगा और इसकी डिजाइन बॉल्ड, मॉडर्न और रिस्पॉन्सिबल है, जिसमें बॉक्सि सिलहुटे, शार्प LED लाइटिंग एलिमेंट्स, ब्लैक ग्रील सेक्शन, बड़ा बंपर और आकर्षक बॉडी क्लैडिंग शामिल होंगे। यह कार लंबाई में लगभग 4.7 मीटर जितनी लंबी होने की उम्मीद है।
MG Starlight 560 Engen इंजन
इस कार के इंजन पावरट्रेन की बात करे तो, इसमें मल्टीपल पावरट्रेन विकल्प उपलब्ध किए जा सकते है। एक इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 104 bhp पावर और 130 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। दूसरा विकल्प, इसमें PHEV यानी प्लग इन हाइब्रिड सिस्टम इंजन मिलने की संभावना है, इस पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5 kWh पावर का बैटरी पैक भी मिलेगा।
एमजी स्टारलाइट 560 कार का हाइब्रिड इंजन लगभग 194 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कॉम्बीनेशन के साथ यह स्टारलाइट कार लगभग 1100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज प्रोवाइड कर सकती है और यह कार फूली इलेक्ट्रिक अवतार में संभवतः 500 किमी से 560 किमी तक की रेंज प्रोवाइड कर सकती है।
MG Starlight 560 Interior इंटीरियर
MG स्टारलाइट के इंटीरियर में कंफर्ट और स्पेस पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है। इसमें लग्जरी फील देने के लिए वायरलेस स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी, लेदरेट अपहोलस्ट्री, 12.8 इंच का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम, OTA और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स इसके इंटीरियर में देखने को मिल सकते है। इसके अलावा एमजी के हाइयर ट्रिम में संभवतः पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते है।
MG Starlight 560 Features फीचर्स
| व्हीलबेस | 2810mm |
| लंबाई | 4,745mm |
| 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन | ✅ |
| अलॉय व्हील | ✅ |
| डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | ✅ |
| ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल | ✅ |
| हैडलाइट | LED |
| वेंटीलेटेड सीट्स | ✅ |
| पैनोरमिक सनरूफ | ✅ |
| 12.8 इंच | इंफोटेनमेंट सिस्टम |
| लेगरूम | ✅ |
MG Starlight 560 Sefty सुरक्षा
स्टारलाइट 560 में सुरक्षा के तौर पर एडवांस और मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल सकते है, जिसमें 13 ADAS, मल्टीपल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS जैसे फीचर्स शामिल हो सकते है। इसके अलावा अभितक इस कार के सेफ्टी रेटिंग की घोषणा NCAP ने नहीं की है, लेकिन हमें उम्मीद है कि इसकी सेफ्टी रेटिंग संभवतः 5 स्टार मिलने की पूरी तरह से संभावना है।
MG Starlight 560 Price कीमत
इस कार को संभवतः 2026 के लास्ट में या 2027 के शुरूवात में लॉन्च किया जा सकता है और लॉन्च के बाद इसकी संभवतः एक्स शोरूम कीमत लगभग 18 लाख से 20 लाख रुपयों तक रखी जा सकती हैं। यह कार मार्केट में आने के बाद Mahindra XUV 7XO, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder के साथ कॉम्पिटिशन कर सकती है।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
Maruti WagonR EV 2026: पेट्रोल को कहें अलविदा, अब इलेक्ट्रिक अवतार में करेगी वापसी
नई Toyota Hyryder 2026: 28 kmpl माइलेज और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ SUV सेगमेंट में मचाएगी धमाल।
Kia EV2: सस्ती इलेक्ट्रिक SUV में मिलेगी 400 km से ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स