
VinFast Electric Scooter: विनफास्ट यह एक वियतनाम की ऑटो कंपनी है और अब यह कंपनी भविष्य में इलेक्ट्रिक स्कूटर के रेंज में नए वाहन पेश करने की तैयारी कर रही है। विनफास्ट ने भारत में चार नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च किए है, जिसमें Amio, Evo, feliz और viper स्कूटर शामिल है। इन सभी में से Amio एक पैडल एस्टिस्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसको युवा पीढ़ी के लिए डिजाइन किया गया है। लॉन्च हुए यह चार इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ साथ बॅटरी स्वॅप नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाया है, जो कि इस सेगमेंट में सबसे बड़ा नेटवर्क माना जाता है।
यह स्कूटर सभी स्कूटरों में से सबसे किफायती स्कूटर है जो कि कम दूरी के यात्रा के लिए एकदम सही विकल्प है। अगर आप भी कही आसपास जॉब करते है या आपके आसपास बाजार है और आप रोज बाजार जाते रहते है तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है, क्यों कि यह एक पैडल एस्टिस्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसकी सबसे खास बात मतलब इस स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी।
VinFast Electric Scooter Disign डिजाइन
इन स्कूटरों की डिज़ाइन मॉडर्न स्टाइलिश और रोज के इस्तमाल के लिए एकदम साफ़सूतरी रखी गई है। यह स्कूटर हल्की और दिखने में आकर्षक यह स्कूटर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकते है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में LED लाइटिंग देखने को मिलती है। इन स्कूटरों को दैनिक जरूरतों और शहरी इस्तमाल के लिए डिजाइन किया गया है।
VinFast Electric Scooter Battery & Range बैटरी & रेंज
सबसे बड़ी खासियत मतलब इन स्कूटरों की बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क, जिसके कारण आपको चार्जिंग के लिए इंतजार करना नहीं पड़ेगा और स्वैपिंग नेटवर्क के कारण इन स्कूटरों की बैटरियों को कुछ ही मिनटों में चेंज कर सकते है। इन स्कूटरों के लॉन्च के साथ साथ बैटरी स्वॅप का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाया है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा नेटवर्क माना जाता है।
जब यह नेटवर्क पूरी तरह से स्थापित हो जायेगा, तो इसमें पारंपरिक ईंधन स्टेशनों से भी ज्यादा चार्जिंग स्टेशन होंगे और कस्टमर लोगों को बैटरी चार्ज करने के लिए इंतजार करना नहीं पड़ेगा। कंपनी का लक्ष्य यह है कि 2026 की पहली तिमाही के अंत तक 34 प्रांतों और शहरों में लगभग 45 हजार बैटरी स्वैप कैबिनेट स्थापित करना है। इन स्कूटरों के रेंज की बात करे तो इन सभी स्कूटरों में बेहतरीन रेंज देखने को मिलती है।
- Amio इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 65 किलोमीटर तक की रेंज प्रोवाइड कर सकती है और इसकी सबसे बड़ी खासियत मतलब इस स्कूटर की चार्जिंग खत्म हुई तो भी आप इस स्कूटर को चला सकते है क्यों कि इस स्कूटर में पैडल एस्टिस्टेड है। साथ ही साथ आपको इस स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं लगेगा।
- Evo स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 165 किलोमीटर तक की रेंज प्रोवाइड करती है।
- Feliz ll इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 156 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है।
- Viper इलेक्ट्रिक स्कूटर यह एक टॉप मॉडल है और एक बार चार्ज करने पर 156 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है।
VinFast Electric Scooter Price कीमत
यह स्कूटर्स मार्केट में ola, Chetak, TVs iQube जैसे बेहतरीन स्कूटर से कॉम्पिटिशन करती है। VinFast Evo की भारतीय मार्केट में एक्स शोरूम कीमत ₹75 हजार रुपयों से ₹85 हजार रुपयों के बीच रखी है और VinFast Feliz की एक्स शोरूम कीमत ₹80 हज़ार रुपयों से ₹1 लाख रुपयों के बीच रखी है। विनफास्ट के Viper मॉडल की एक्स शोरूम कीमत ₹1.35 लाख रुपयों से ₹1.65 लाख रुपयों के बीच रखी है और VinFast Amio के कीमत की बात करे तो यह इन सभी स्कूटरों में से सबसे किफायती स्कूटर है जिसकी कीमत भारत के मार्केट में मात्र ₹36 हजार रुपये रखी है।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
Ather EL01 : OLA, Chetak और iQube की परेशानी बढ़ाने आ रहा है Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर