Toyota Rumion Facelift: अब पहले से बड़ी और स्टाइलिश के साथ साथ एडवांस भी

Toyota Rumion Facelift: भारत के ऑटो मार्केट में 7 सीटर कारों की मांग काफी बढ़ गई है, इसी को मध्य नजर रखते हुए Toyota भी अपनी नई SUV लॉन्च करने की तयारी कर रही है, जिसका नाम Rumion Facelift है। Rumion टोयोटा की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है, जिसको Maruti suzuki Eartiga par आधारित 2023 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक इसका इसका कोई अपडेट नहीं आया था, लेकिन अभी चर्चा चल रही है कि रूमियन को और भी लोकप्रिय बनाने के लिए इसका 2026 में Facelift वर्जन लॉन्च किया जाएगा। 

भारत में यह कार 2026 के मध्य में या 2027 के शुरूवात में लॉन्च किया जा सकता है। इस बार टोयोटा रूमियन पहले से लंबी और साइज में पहले से बड़ी देखने को मिल सकती है। टोयोटा की यह नई कार मिडिल क्लास लोगों के लिए बेस्ट विकल्प बन सकती है, जो मात्र ₹9 लाख रुपयों से लेकर ₹15 लाख रुपयों के एक्स शोरूम कीमत में आ सकती है।

Toyota Rumion Facelift Disign डिजाइन

यह एक फैमिली ओरिएंटेड MPV है, जो दिखने में काफी स्टाइलिश और मिडल क्लास फैमिली के लिए पर्याप्त स्पेस प्रदान कर सकती है। यह कार लंबाई में पहले से 4.43 मीटर जितनी लंबी होगी और इसका व्हीलबेस संभवतः 2.74 मीटर पर अपरिवर्तित रहेगा। रूमियन फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा लंबी और आकार में बड़ी होगी, जिसके कारण इस कार की बूटस्पेस क्षमता काफी बढ़ेगी। इसके अलाव इसके इंटीरियर में काफी बदलाव भी देखने को मिल सकते है। यह कार दिखने में काफी आकर्षक होगी, जिसमें टोयोटा बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस और सिग्नेचर फ्रंट ग्रील अपडेट कर सकती है।

Toyota Rumion Facelift Engen इंजन

टोयोटा के इस नए फेसलिफ्ट वर्जन के इंजन की बात की जाए तो इसमें संभवतः 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है, जो 102 bhp की पावर और 136 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। यह इंजन मारुती सुजुकी एर्टिगा पर आधार होगा। साथ ही साथ इस कार में CNG का पहले जैसा ही इंजन देखने को मिल सकता है, जो 87 bhp की पावर और 121 Nm का टोर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन से कनेक्टेड 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देखने को मिल सकते है, जो ड्राइविंग को आसान बनाएंगे।

Toyota Rumion Facelift Interior इंटीरियर

इसके इंटीरियर में संभवतःकाफी बदलाव देखने को मिल सकते है। इसके इंटीरियर में ड्यूल टोन प्रीमियम डैशबोर्ड, बेहतरीन लेगरूम, हेडरूम, इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, म्यूजिक सिस्टम, डिजिटल MID यानि मल्टी इन्फोर्मेशन डिस्पले और साथ में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते है। इसके अलावा इसमें सुरक्षा के तौर पर मल्टीपल एयरबैग्स, ABS और भी एडवांस सुरक्षा फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Toyota Rumion Facelift Features फीचर्स

टोयोटा रूमियन फेसलिफ्ट के फीचर्स के बारे में बात की जाए तो इसमें संभवतः स्मार्ट और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते है, जिसमें नीचे लिस्ट में दिए गए फीचर्स शामिल हो सकते है।

पार्किंग सेंसर 
चाइल्ड सीट माउंट्स
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल विथ कॉलिंग
इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल 
हेडरूम
लेगरूम 
ऐसी वेंट्स
म्यूजिक सिस्टम
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
एंड्रॉयड ऑटो
वायरलेस एप्पल कारप्ले 
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
ESP
हिल होल्ड एसिस्ट 
अलॉय व्हील

Toyota Rumion Facelift Price कीमत

इस कार को संभवतः 2026 के मध्य में या 2027 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹9 लाख रुपयों से ₹15 लाख रुपयों के आसपास रखी जा सकती है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹13 लाख से ₹14 लाख रुपयों के आसपास रखी जा सकती है और ऑन रोड कीमत लगभग ₹11 लाख रुपयों से ₹17 लाख रुपयों तक जा सकती है।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇

MG Starlight 560 कार: 560Km रेंज के साथ देगी Mahindra XUV 7XO को देगी टक्कर 

नई Toyota Hyryder 2026: 28 kmpl माइलेज और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ SUV सेगमेंट में मचाएगी धमाल।

Toyota Land Cruiser FJ: मिनी Fortuner जैसा दमदार लुक और ऑफ-रोडिंग पावर के साथ जल्द होगी एंट्री

शेयर करे

Leave a Comment