
Mahindra Scorpio-n facelift: महिंद्रा लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आई है, Mahindra Scorpio-n अब नए अवतार में लॉन्च होने की तैयारी कर रही है। महिंद्रा कंपनी का स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट वर्जन मार्केट में लॉन्च होने के कगार पर है, जो संभवतः 12.3 इंच टचस्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर के साथ आएगा। यह कार संभवतः अपडेटेड स्मार्ट फीचर्स, भरोसेमंद परफोर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में वापसी करेगी।
संभावना जताई जा रही है कि स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट 2026 के मध्य में लॉन्च की जा सकती है और लॉन्च के बाद यह कार मार्केट में तहलका मचा सकती है। अगर आप भी mahindra scorpio-n का लेटेस्ट वर्जन लेने के लिए एक्साइटेड है तो आपके लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।
Mahindra Scorpio-n facelift Disign डिजाइन
महिंद्रा के इस स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट वर्जन की डिजाइन में प्रीमियम और मॉडर्न लुक देखने को मिल सकता है, जो काफी स्टाइलिश और आकर्षक होगा। इस कार के फ्रंट में हल्का बदलाव किया गया है, जिसमें एयर डैम और ग्रील को इंस्टॉल किया गया है। साथ ही साथ अपडेटेड LED हैडलैंप, LED DRLs और नया क्रोम फिनिश जैसे अपडेट Mahindra के इस अपकमिंग कार में देखने को मिल सकते है।
इसके अलावा इसके स्लैट्स और बंपर में भी बदलाव किया जा सकता है। इसके अलॉय टाइप के व्हील और रिफ्रेश्ड टेललैम्प इस SUV को और भी ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक प्रदान करेंगे। इस कार के साइड प्रोफ़ाइल की बात करे तो इसका विशाल और दमदार लुक बरकरार रखा जा सकता है। इसके इंटीरियर में भी मॉडर्न और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते है, जो कार को अंदर से प्रीमियम और लग्जरी फील देंगे।
mahindra scorpio-n facelift Price in India कीमत
इस कार को संभवतः 2026 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है और इस कार आधिकारिक तौर पर इसके कीमत के बारे में कोई अपडेट नहीं आई लेकिन इसकी संभवतः शुरुवाती एक्सशोरूम कीमत लगभग 13 लाख रुपयों से 24 लाख रुपयों के बीच रहने की उम्मीद है। इस कार के हर वेरिएंट की कीमत अलग अलग देखने को मिलेगी, जो फीचर्स और डिज़ाइन के बेसिक पर सिलेक्ट की जाएगी।
mahindra scorpio-n facelift Engen इंजन
इस कार में फिलहाल 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मौजूद है जो 200 bhp की पावर जनरेट कर सकता है। इसके अपकमिंग मॉडल में संभवतः 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है, जो 203 bhp की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा इस कार में 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन पहले जैसा ही बरकरार रखा जा सकता है, जो कि 175 bhp की पावर जनरेट कर सकता है। इस कार में ट्रांसमिशन के तौर पर 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल सकते है, जो ड्राइविंग को आसान बनाएंगे। साथ ही साथ यह कार 4×4 सिस्टम के साथ आएगी, जो कि ऑफ रोडिंग के लिए जबदस्त परफार्मेंस दिखाती है।
mahindra scorpio-n facelift Interior & Sefty इंटीरियर & सेफ्टी
इस कार का इंटीरियर पहले से काफी प्रीमियम और लग्जरी देखने को मिल सकता है। इस कार के इंटीरियर में मॉडर्न और एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल सकते है, जिसमें 12.3 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, मेमरी फंक्शन, 360° कैमरा, हर्मन कार्डन और ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते है।
इस कार के सुरक्षा के बारे में बात करे तो इस कार में सुरक्षा के तौर पर 6 एयरबैग्स, 2 लेवल ADAS, ABS विथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड एसिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही साथ इस कार को NCAP के तरफ से क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है।
mahindra scorpio-n facelift Features फीचर्स
| हिल होल्ड एसिस्ट | ✅ |
| ADAS टेक्नोलॉजी | ✅ |
| गियरबॉक्स | 6 स्पीड |
| ट्रेक्शन कंट्रोल | ✅ |
| फ्लोटिंग टचस्क्रीन | 12.03 इंच |
| डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम | 10.25 इंच |
| ABS विथ EBD | ✅ |
| ऑडियो सिस्टम | ✅ |
| पैनोरमिक सनरूफ | ✅ |
| अलॉय व्हील्स | ✅ |
| 360° कैमरा | ✅ |
| LED | DRLs |
| LED | टेललैंप |
| LED | हैडलाइट |
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
2026 maruti suzuki baleno facelift का पहला लुक: अब मिलेगा और भी प्रीमियम लुक में
Toyota Innova Hycross Facelift क्या पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश होगी? जाने सबकुछ डिटेल में
Toyota Rumion Facelift: अब पहले से बड़ी और स्टाइलिश के साथ साथ एडवांस भी