Maruti Brezza Facelift लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, जानिए 2026 में क्या होगा खास

Maruti Brezza Facelift: सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा का काफी क्रेज बढ़ रहा है, और इसी क्रेज को बरकरार रखने के लिए Maruti suzuki भी अपने नए अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम है Brezza Facelift।  रिपोर्ट की माने तो, 2026 अपडेटेड Brezza में हमे कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते है। यह नए फेसलिफ्ट वर्जन में हमें मॉडर्न डिजाइन, अपग्रेड इंजन और एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे।

भारत की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV अब नए अवतार में एंट्री करेगी, अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हो तो थोड़ा रुको क्या पता यह नई Brezza Facelift आपको एक वरदान के रूप में मिल जाए। Brezza Facelift में हुए सभी मैकेनिकल बदलावों के बारे में जानने के लिए यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

Maruti Brezza Facelift disign (डिजाइन)

Brezza के इस नए वर्जन के डिजाइन के बारे में बात की जाए तो इसकी डिजाइन पुराने मोडल जैसी ही बरकरार रखी गई है, लेकिन इसमें थोड़े बहुत कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते है, जिसमें नए ट्विन पॉड प्रोजेक्टर LED हैडलैंप, अपडेटेड फ्रंट ग्रील, एलॉय व्हील और बंपर जैसे एक्सटीरियर एलिमेंट्स शामिल हो सकते है। यह अपडेटेड एलिमेंट Brezza Facelift वर्जन को पहले से काफी शानदार और स्टाइलिश लुक प्रदान करेंगे।

Maruti Brezza Facelift Engen (इंजन)

रिपोर्ट की माने तो इसमें हमें अपग्रेड इंजन देखने को मिल सकता है। इस नए कार में हमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन या 1.2 लीटर टर्बो इंजन देखने को मिल सकता है। इसका 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 102 bhp की पावर और 150 Nm का टोर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन से कनेक्टेड 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेंगे साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद होगा। साथ ही अंडरबॉडी CNG का विकल्प भी दिया जा सकता है। पेट्रोल में यह कार संभवतः 18 से 20 kmpl तक का माइलेज देगी और CNG में लगभग इसका माइलेज 25 से 26 kmpl तक भी जा सकता है।

Maruti Brezza Facelift interior (इंटीरियर)

New Facelift वर्जन में पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम फीचर्स शामिल किए जायेंगे। इसका डैशबोर्ड में नया मटेरियल इस्तमाल किया जाएगा, साथ ही इसके इंटीरियर में हमें 9 इंच की बड़ी स्मार्टप्ले प्रो + टचस्क्रीन, 2 लेवल ADAS, 360° कैमरा, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो टेक्नोलोजी के तौर इसके इंटीरियर में हमें देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसके इंटीरियर में वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, नया एअर कंडीशनिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और टॉप मॉडल में 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते है।

Maruti Brezza Facelift Features (फीचर्स)

एयर कंडीशनिंग ✔️
एंबिएंट लाइटिंग ✔️
इलेक्ट्रिक सनरूफ ✔️
वायरलेस चार्जिंग ✔️
एप्पल कार प्ले ✔️
2 लेवल ADAS✔️
एंड्रॉयड ऑटो ✔️
360° कैमरा✔️
अपडेटेड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी ✔️
पॉवर्ड ड्राइवर सीट✔️
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स ✔️
फूली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ✔️
टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम 9 इंच
अपडेटेड LED टेललैंप✔️
शार्क फिन अंटेना✔️

Maruti Brezza Facelift Sefty (सुरक्षा)

सुरक्षा के लिए maruti suzuki Brezza Facelift को NCAP के तरफ से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है। इसके अलावा इस कार में 6 एयरबैग्स, ESP यानी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड एसिस्ट और 3 पॉइंट ELR सीटबेल्ट जैसे फीचर्स सुरक्षा के तौर पर इस कार में देखने को मिलेंगे। इसके अलावा भी इसमें सुरक्षा के लिए खैरसारे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Maruti Brezza Facelift Price (कीमत)

इस कार को संभवतः अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है और लॉन्च होने के बाद इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹8.50 लाख रुपयों से लेकर ₹9 लाख रुपयों तक रखी जा सकती ही। नए फेसलिफ्ट वर्जन में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस के साथ आएगा। रिपोर्ट के अनुसार इसकी खास बात यह है कि छोटे इंजन के कारण मिलने वाली टैक्स छूट से इसकी कीमत करीब 1.4 लाख रुपये तक सस्ती हो सकती है, जिससे यह कार ग्राहकों के लिए और भी किफायती विकल्प बन सकती है।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇

Renault Duster इंडिया लॉन्च: Creta की बढ़ी परेशानी, मिलेंगे 60 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स 

Skoda Kushaq Facelift इंडिया में धमाका: क्या है नया और खास जानिए सबकुछ डिटेल में?

नई Hyundai Verna Facelift – लग्ज़री इंटीरियर, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और पावरफुल फीचर्स से मचाएगी तहलका! 

शेयर करे

Leave a Comment