
Renault Bridger: रेनॉल्ट का नाम कुछ समय से काफी सुर्खियों में है। अभी फिर से एक बार वैश्विक स्तर पर रेनाल्ट का नाम चर्चा में आ रहा है, क्यों कि रेनॉल्ट ने अपनी अपकमिंग शो कार Renault Bridger कार का कॉन्सेप्ट लॉन्च कर दिया है। इस कॉन्सेप्ट को आधिकारिक तौर पर संभवतः 10 मार्च को रिपोर्ट के अनुसार लॉन्च किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद है कि शहरों में रहने वाले परिवारों को ध्यान में रखकर इस कार को डिजाइन किया गया होगा।
इसके टीजर के तस्वीरों से यह पता चलता है कि यह एक मजबूत कॉम्पैक्ट SUV होगी। संभवतः यह कार 10 मार्च को पूरी तरह से लॉन्च की जा सकती है। ऐसा लगता है कि यह रोज के उपयोग के लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है। यह कार लॉन्च के बाद Maruti suzuki Jimny और Mahindra Thar की प्रतिद्वंदी बन सकती है।
Renault Bridger Disign (डिझाइन)
टीजर से इसकी डिजाइन के बारे में साफ पता चलता है, Bridger डिजाइन में चौकोर आकार की होगी। सीधा रेशों, टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील जो लैंड रोवर और डिफेंडर जैसे बेहतरीन कारों से मिलते जुलते है, जिससे यह कार एक दमदार ऑफ रोडिंग परफोर्मेंस प्रदान करती है। इसके टीजर के अनुसार इसमें हमें Duster के नए मॉडल जैसा ही मॉडर्न डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिसमें मस्कुलर फ्रंट ग्रील, ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस और स्पोर्टी व्हील आर्क्स जैसे एलिमेंट्स शामिल होंगे।
रेनॉल्ट का कहना है कि दमदार लुक के बावजूद इसकी लंबाई 4 मीटर से कम देखने को मिलेगी, ताकि भारत में 4 मीटर से कम लंबाई वाले कारों पर मिलने वाले टैक्स बेनिफिट्स मिल सके। इसमें हमें LED लाइटिंग सेटअप और स्टाइलिश एलॉय व्हील देखने को मिल सकते है जो कार को प्रीमियम लुक प्रदान करेंगे। सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसकी लंबाई 4 मीटर से भी कम होने के कारण आप ट्रैफिक में बड़ी आसानी से चला सकते है और भीड़ भाड़ में आसानीसे पार्क भी कर सकते है।
Renault Bridger (इंजन)
ब्रिजर के इंजन की बात की जाए तो इसमें हमें 999cc, 3 सिलेंडर, 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तमाल देखने को मिल सकता है, जो संभवतः 100 bhp तक का पावर प्रोड्यूस करने में सक्षम होगा। साथ ही साथ इसमें ट्रांसमिशन के तौर पर मैनुअल या CVT का विकल्प मिल सकता है, जो इस कार की शहरी सड़कों, हाईवे और ऑफ रोडिंग की ड्राइविंग को आसान बनाएंगे। फिलहाल इस कार की जानकारी पूरी तरह से सामने नहीं आई है।
Renault Bridger Technology (टेक्नोलॉजी)
रिपोर्ट की माने तो रेनाल्ट की यह नई कार मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी ऐसी उम्मीद है और साथ ही साथ इसमें हमें 4WD टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है। टेक्नोलॉजी के मामले में यह कार महिंद्रा थार और जिम्नी जैसे बेहतरीन कार से अच्छी टेक्नोलॉजी इसमें देखने को मिल सकती है। यह कार jimny जैसे 5 डोर लेआउट के साथ आएगी। यह कार लॉन्च के बाद Thar और Jimny को टक्कर भी दे सकती है।
Renault Bridger Features (फिचर्स)
इस कार के फीचर्स के बारे में बात की जाए तो इसमें हमें संभवतः यह फीचर्स देखने को मिल सकते है।
| LED लाइटिंग सेटअप | ✅ |
| लंबाई 4 मीटर | ✅ |
| स्पोर्टी एलॉय व्हील | ✅ |
| फ्रंट ग्रील | ✅ |
| टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम | ✅ |
| डिजिटल क्लस्टर | ✅ |
| प्रीमियम डैशबोर्ड लेआउट | ✅ |
| स्मार्ट स्टोरेज स्पेस | ✅ |
| हेड्ररूम | ✅ |
| लेगरूम |
Renault Bridger price (किंमत)
फिलहाल सिर्फ Renault ने इस कार का कॉन्सेप्ट ही लॉन्च किया है। रिपोर्ट के अनुसार इस कार को संभवतः 10 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इस कार को 10 लाख रुपयों के आसपास की शुरुवाती कीमत में लॉन्च कर सकती है, अभी के समय में इसकी बुकिंग शुरू भी की गई है। अगर आपको इस कार को बुकिंग करना है तो कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप इस कार को बुक कर सकते है।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
Mahindra XEV 9e: 600KM से ज्यादा रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक SUV, INGLO प्लेटफॉर्म पर होगी आधारित
मात्र ₹8 लाख से शुरू: नई Tata Nexon 2026 के पहले से बजबूत फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश!