Simple Ultra E Scooter : 400 किमी वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी के लिए मिलेगी लाइफटाईम की वारंटी।

Simple Ultra E Scooter: वैसे तो अभी के समय में कई सारे बेहतरीन विशेषताओं से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मार्केट में देखने को मिलती है जिसमें कई स्कूटरों में विशेष टेक्नोलॉजी का उपयोग भी किया गया है। लेकिन बेंगलुरु की कंपनी Simple Energy  एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है जो सिंगल चार्ज में 400 किमी तक की रेंज प्रोवाइड कर सकती है। इस कंपनी ने 2nd जनरेशन के 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने का फैसला किया है, जिसमें Simple one gen 2, Simple oneS gen 2 और Simple Ultra स्कूटर शामिल है।

 इन तीनों स्कूटरों में से हम सिंपल अल्ट्रा के बारे में जानकारी देने वाले है। रिपोर्ट के अनुसार सिंपल अल्ट्रा स्कूटर एक चार्ज में 400 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकती है। सिंपल अल्ट्रा यह भारत की पहली ऐसी स्कूटर होगी जो सिंगल चार्ज में 400 किमी तक रेंज देगी। सबसे बड़ी खुशखबर यह है कि इन तीनों ही स्कूटरों के बैटरी और मोटर पर लाइफटाईम वारंटी भी दी जा सकती है, जो इधर उधर की मगजमारी से आपको छुटकारा मिलेगा और परेशानी भी नहीं होगी।

Simple Ultra E Scooter Disign (डिजाइन)

सिंपल अल्ट्रा के डिजाइन की बात की जाए तो इसमें हमें शार्प और स्पोर्टी डिजाइन देखने को मिल सकती है, जो सिंपल वन जेन 2 से मिलती जुलती है। इसमें एप्रन पर लगा हैडलैंप, हैंडलबार काउल पर खूबसूरती से इंटीग्रेटेड DRLs और एक स्लिक टेल सेक्शन दिया गया है। इस स्कूटर को ऐसा डिजाइन किया गया है, जो लंबी यात्रा में भी आपको राहत देगी।

Simple Ultra E Scooter Battery & Range (बैटरी & रेंज)

Simple Ultra में हमें 6.5 kW पावर का बैटरी पैक देखने को मिलेगा, जिसके दम पर कंपनी ने दावा किया है कि यह स्कूटर एक चार्ज पर 400 किमी तक की IDC प्रमाणित रेंज प्रोवाइड कर सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है की 400 किलोमीटर तर रेंज प्रोवाइड करने वाली यह भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी। साथ ही साथ कंपनी ने इस स्कूटर के बैटरी पैक और मोटर पर लाइफटाईम के लिए वारंटी देने की घोषणा भी की है, जिसके कारण कस्टमर को इधर उधर मगजमारी करने से छुटकारा मिलेगा।

इसका टॉप स्पीड लगभग 150 किमी प्रति घंटे का होगा और यह स्स्कूटर 0 से 40 किमी प्रतिघंटे की स्पीड लेने में मात्र 2.66 सेकंड का समय लेती है। सुरक्षा के तौर पर इसमें हमें CBS यानी कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम, रियर डिस्क ब्रेक, फ्रंट डिस्क ब्रेक और ट्रेक्शन कंट्रोल विथ मल्टीपल मोड्स जैसे फीचर्स मिल सकते है।

Simple Ultra E Scooter Features (फीचर्स)

नीचे दिए गए फीचर संभवतः इस स्कूटर में हमें देखने को मिल सकते हैं।

बैटरी6.5 kW 
ब्रेकिंग सिस्टमCBS
टॉप स्पीड150kmph
रेंज400km/चार्ज
TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कंसोल7 इंच
नेवीगेशन
कनेक्टिविटीLTE 5G, स्मार्ट फोन
TPMS
ट्रैक्शन कॉन्ट्राल विथ मल्टीपल मोड्स
हिल होल्ड एसिस्ट
हजार्ड लैंप एक्टिवेशन ड्यूरिंग हार्ड ब्रेकिंग
लिंप होम मोड
स्पीड लिमिटर
काउल मोड
पार्क मोड
LED लाइट्स 
OTA
USB चार्जिंग पोर्ट
35 लीटर अंडर सीट स्टोरेज 
स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

Simple Ultra E Scooter Price (कीमत)

इस स्कूटर को संभवतः मई महीने में लॉन्च कि जा सकती है। लॉन्च के बाद इस स्कूटर की शुरुवाती कीमत लगभग 2.10 लाख रुपयों के आसपास रखी जा सकती है। इसकी कीमत हर स्टेट में अलग अलगरखी जाएगी, जिसमें हमें इसकी कीमत कम ज्यादा भी देखने को मिलेगी। मार्केट में आने के बाद यह स्कूटर Ather 450 Apex, TVS X और Ola S1 Pro को कॉम्पिटिशन दे सकती है। 

अन्य पढ़े 👇 👇 👇 

88kmpl से ज्यादा माइलेज? जानें Honda Activa 8G का असली सच!

नई Honda Activa 7G 2026 – माइलेज, फीचर्स और किफायती कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Suzuki Burgman Hybrid 2026 – अब स्कूटर में मिलेगा 60 से ज्यादा माइलेज और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का पावर!

शेयर करे

Leave a Comment