Honda Amaze 2026 लॉन्च – अब पहले से ज्यादा प्रीमियम, स्टाइलिश और पावरफुल

Honda Amaze 2026 : होंडा कंपनी ने अपने नये मॉडल को पेश किया है,  यह कार उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो शहर में रहते है और जिनका परिवार छोटा है। शहरी यात्रियों को और छोटे परिवारों को यह कार आधुनिक और स्टाइलिश सेडान का अनुभव प्रदान करती है। इस कार का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश नजर आता है। इस कार को शहर की भीडभाड इलाकों या ट्रैफिक में हैंडल करना बिल्कुल आसान लगता है। 

आकर्षक डिजाइन, अडवांस तकनीक और व्यावहारिक कार्यक्षमता का कॉम्बीनेशन करते हुए, लेटेस्ट Amaze कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में स्टैंडर्ड स्थापित करने का टारगेट रखती है। खास करके Honda ने माइलेज और इंजन में ज्यादा ध्यान दिया है, इसका कारण ये है की कार को ड्राइविंग करते समय स्मूद और कंफर्टेबल लगे। और तो और मेंटेनेंस का खर्चा भी कम आए।

Honda Amaze 2026 Disign (डिजाइन)

प्रीमियम और बोल्ड मेकओवर 2026 Honda Amaze को लुक मिला है। सामने की तरफ शार्प क्रोम ग्रील और स्लिक LED हैडलाइट इस कार को प्रीमियम दिखाने में मदत करती है। इसकी बॉडी लाइन्स स्मूथ है और स्पोर्टी लुक इसे पुराने मॉडल से अलग बनाता है। इसके एलॉय व्हील और अपडेटेड टेल लाइट इसके स्टाइलिश वाइब को और आकर्षित करते है। Honda Amaze का कॉम्पैक्ट साइज वैसे का वैसा है लेकिन इसको पहले से काफी ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी डिजाइन में बनाया गया है। खरीदारों के लिए कंपनी ने कलर में काफी ऑप्शन उपलब्ध किए है, जिसमें लूनर सिल्वर मैटेलिक, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक और अन्य कलर चॉइस करने के लिए अच्छे विकल्प प्रदान किए है। 

Honda Amaze 2026 Engine (इंजन और माइलेज )

Honda Amaze 2026 में हमें 1.2 लीटर का i-VTEC  पेट्रोल इंजन मिलता हैं, जो 1199cc का है। यह इंजन 89 bhp का पावर और 110 Nm का टोर्क जनरेट करता है। आप इसमें स्मूथ 5 स्पीड मैनुअल या सुविधाजनक CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प चुन सकते हैं। पावरफुल और दमदार इंजन के कारण यह कार 19.46 से 25 kmpl का माइलेज देती है। इस इंजन के कारण आप शहर में रोजाना ड्राइविंग और लंबी हाईवे यात्रा करे तो भी इस कार के दमदार इंजन के कारण माइलेज अच्छा मिलेगा।

Honda Amaze 2026 Sefty ( सुरक्षा )

कार के सुरक्षा की बात की जाए तो कार की सुरक्षा मतलब एक मुख्य और प्रमुख भाग है, जो हर एक कार में होनी चाहिए। होंडा ने Amaze 2026 में कई स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सुविधाओ को ऐड किया गया है। होंडा के इस 2026 मॉडल के कई सारे वेरिएंट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए है। साथ ही साथ इस कार में ABS के साथ EBD, ISOFIX, VSA, ट्रेक्शन कंट्रोल, TPMS यानी कि टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड, रिवर्स पार्किंग सेंसर, और कैमरा भी सिक्योरिटी के तौर पर दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में हमें level- 2 ADAS, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप एसिस्ट और कोलिजन मिटीगेशन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स सुरक्षा के तौर पर मिलते है। 

Honda Amaze 2026 Features (फीचर्स) 

होंडा ने 2026 में कई सारे स्मार्ट फीचर्स, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कनेक्टीविटी के साथ इस कार को पेश किया है, जिसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम जिससे हम म्यूजिक सिस्टम और कनेक्टिविटी को कंट्रोल कर सकते है। इसके अलावा डिजिटल डिस्पले जो कई सारे अलर्ट्स और जानकारी साफ दिखाने में मदत करता है। इसका इंटीरियर हमे लग्जरी फील देता है। साथ ही साथ इसमें हमें लार्जेस्ट बूटस्पेस, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले, AC वेंट्स, जैसे फीचर्स इसमें देखने को मिलते है। इसके टॉप वेरिएंट में सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल AC वेंट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स टॉप वेरिएंट में देखने को मिलते है। इसके अलावा इसमें फीचर्स के तौर पर व्हीकल स्टेबिलिटी एसिस्ट, हिल होल्ड, और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Honda Amaze 2026 price (कीमत

पहले की Honda Amaze 2024 दिसंबर में लॉन्च की गई थी, तब होंडा अमेज की शुरुवाती एक्सशोरूम कीमत 8 लाख रुपए थी, और इसके टॉप मॉडल की कीमत लगभग 10 लाख थी।  2026 Honda Amaze की शुरुवाती एक्सशोरूम कीमत लगभग 7.48 लाख रुपयों से शुरू होने की संभवतः है, और इसके टॉप मॉडल की शुरुवाती एक्सशोरूम कीमत लगभग 9.99 लाख रुपयों से शुरू हो सकती है। इस कार के हर एक वेरिएंट के कीमत में थोड़ा बहुत डिफरेंस देखने को मिलेगा।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇

नई Skoda Kushaq 2026 ने मचाया धमाल – 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ 25 से अधिक सेफ्टी फीचर्स

New Maruti Brezza 2026 गरीबों के लिए कीसी वरदान से कम नहीं है, एक लीटर में देगी 25 kmpl से ज्यादा माइलेज

Hero HF Deluxe 2026 धमाकेदार अपडेट! डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ हुआ लॉन्च

शेयर करे

Leave a Comment