
Yamaha Aerox E : यामाहा एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाला है। यह एक मैक्सी, स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर है, और लोगों को इसकी डिजाइन काफी आकर्षित करेंगी। Aerox E इस स्कूटर की डिजाइन एक रेसिंग स्कूटर से इनस्पायर है, जिसमें मॉडर्न इलेक्ट्रिक वाहन/ पर्यावरण केंद्रित तकनीक होने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर लॉन्च होने के बाद Tvs X और Ather 450 Apex जैसे बेहतरीन स्कूटर को कड़ी टक्कर दे सकती है।
यामाहा ने अपना पेट्रोल मॉडल Aerox 155 को ही इलेक्ट्रिक वर्जन में कन्वर्ट कर दिया है, क्यों कि इसकी डिजाइन इस स्कूटर से काफी मिलती जुलती है। हालांकि अभीतक इसकी व्यावहारिक लॉन्च और कीमत के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।
Yamaha Aerox E disign (डिजाइन)
Yamaha के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिजाइन में शार्प, एयरोडायनेमिक बॉडीवर्क को बरकरार रखा गया है। ट्विन आई LED हैडलाइट और LED टेललैंप जैसे फीचर्स इस स्कूटर को दमदार और मॉडर्न लुक प्रदान करते है। एक बड़ा प्रभावशाली फ्रंट एप्रन, साइड पैनल और एक चिकना टेल सेक्शन इस स्कूटर को स्टाइलिश और प्रीमियम लुक प्रदान करते है। इस स्कूटर को खरीदने के लिए हमें कई सारे कलर विकल्प मिलेंगे। यामाहा ने इसको कई आकर्षक ड्यूल टोन कलर में पेश किया है, जो युवा पीढ़ी को काफी आकर्षित करेंगे।
Yamaha Aerox E battery & range (बैटरी & रेंज)
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिक्विड कूल्ड, मिड ड्राइव, PMSM टाइप की मोटर देखने को मिल सकती है जो कि 12.6 bhp की पॉवर और 48 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। साथ ही साथ इसमें ड्यूल स्वॅपेबल बैटरी पैक मिलने की संभवतः है, जिसमें एक 1.5 kw और 1.5 kw लीथियम आयन की बैटरी पैक देखने को मि सकती है। इन बैटरी को अलग भी किया जा सकता है, जिसके कारण उपयोगकर्ता इन बैटरी को घर पर, कही बाहर या चार्जिंग स्टेशन भी चार्ज कर सकते है। इस बैटरी को एक बार चार्ज करने पर Yamaha Aerox E स्कूटर 106 किलोमीटर तक बिना रुके चल सकती है। यह स्कूटर 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे का टॉप स्पीड भी प्रदान करने में सक्षम होगी।
Yamaha Aerox E features (फीचर्स)
- LED लाइटिंग सेटअप
- TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी
- कॉल मैसेज अलर्ट
- नेविगेशन
- राइडिंग मोड्स – इको, स्टैंडर्ड, पॉवर
- कीलेस स्टार्ट
- रिमोट लोक/अनलॉक
- USB चार्जिंग पोर्ट
- अंडर सीट स्टोरेज
- OTA
- साइड स्टैंड मोटर कट फंक्शन
- ट्रेक्शन कंट्रोल
- ड्यूल डिस्क ब्रेक
- 90 से 100 टॉप स्पीड
- 106 किमी की रेंज
- लिथियम आयन बैटरी पैक
- PMSM मोटर
Yamaha Aerox E Sefty & technology (सुरक्षा & टेक्नोलॉजी)
यह ड्यूल डिस्क ब्रेक के साथ आएगी, जो एक महत्वपूर्ण सुरक्षा मानी जाती है और पीछे के ड्रम ब्रेक वाले कई सारे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर कंट्रोल पॉवर प्रदान करती है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फीचर्स के तौर पर बिना चाबी इग्निशन और रिमोट एक्सेस जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें हमें ट्रेक्शन कंट्रोल भी देखने को मिल सकता है, जो TCS की मौजूदगी फिसलन वाली सतहों पर पीछले पहिए को फिसलने से रोककर सुरक्षा को बढाती है।
Yamaha Aerox E Price (कीमत)
एयरॉक्स ई के कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.50 लाख से 2.60 लाख रुपयों के आसपास रखी जा सकती है। यह स्कूटर संभवतः अगले महीने लॉन्च हो सकती है, हालांकि एग्जेक्ट लॉन्च डेट अभितक पता नहीं चली है। लॉन्च होने के बाद यह स्कूटर Tvs X और Ather 450 apex जैसे बेहतरीन स्कूटर को कड़ी टक्कर देगा।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
देश की धड़कन अब इलेक्ट्रिक अंदाज़ में: Hero Splendor Electric।
मात्र ₹8 लाख से शुरू: नई Tata Nexon 2026 के पहले से बजबूत फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश!