TVS Raider 125: 1 लाख रुपयों के अंदर स्पोर्टी बाइक का असली मज़ा!

TVs Raider 125: TVs कंपनी की रेडर बाइक, भारत में सबसे लोकप्रिय स्पोर्टी कम्यूटर बाईकों में से एक है, जिसमें 125cc का इंजन है। यह बाइक शानदार लुक, दमदार परफोर्मेंस और बेहतरीन माइलेज के दम पर राइडर्स के दिलों पर राज करती आ रही है। यह बाइक उन लोगों को ज्यादातर पसंद आती है, जो यंगस्टर है और जिनका रोजाना इधर उधर आना जाना है। इसके 2026 के नए मॉडल में फीचर्स के तौर पर थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं, जिसमें iGO बूस्ट मोड और ड्यूल डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

यह उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो रोजाना बाइक का उपयोग करते है। इसके नए वर्जन में हमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी और स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है।इस बाइक में हमें स्मार्ट फीचर्स, आकर्षक स्टाइल और पहले से ज्यादा पावर देखने को मिलता है।

TVs Raider 125 Disign (डिजाइन)

इस बाइक में हमें शार्प स्टाइलिंग और मॉडर्न लुक देखने को मिलता है। इसका LED हैडलाइट, दमदार टैंक डिज़ाइन और शानदार स्प्लिट ग्रेब रेल के कारण, Raider स्पोर्टी और प्रीमियम लुक प्रदान करता है। इस बाइक में कई सारे कलर ऑप्शन उपलब्ध किए हैं, जिनमें 2026 के नए मॉडल में नए शेड्स भी शामिल मिलेंगे। इसके टॉप वेरिएंट में स्प्लिट सीट हमे प्रीमियम फील करवाती है। इसके सीट के नीचे हमें बड़ा स्टोरेज स्पेस दिया गया है, जो कि रोज के इस्तमाल के लिए काफी उपयुक्त है। कुल मिलाकर यह बाइक बिना किसी शोर के सबका द्यान अपनी और खींचती है।

TVs Raider 125 Features (फीचर्स)

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरLCD और TFT
नेविगेशन
स्मार्टएक्सनेक्ट ब्लूटूथ
कॉल्स
LEDहैडलाइट
टायरट्यूबलेस
ब्रेकिंगSBT, ड्यूल डिस्क with ABS (प्रीमियम वेरिएंट
ग्राफिक्सस्पोर्टी
DRLs
वॉयस एसिस्ट

TVs Raider 125 Engine (इंजन)

इस बाइक में 124.8cc का एयर कूल्ड और ऑयल कूल्ड इंजन देखने को मिलता है, जो 11.2 से 11.38 bhp का पावर जनरेट कर सकता है और 11.2 से 11. 75 Nm का टोर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन से कनेक्टेड 5 स्पीड गियर बॉक्स दिए गए है, जो स्मूथ रूप से काम करता है। iGO जैसे टॉप वेरिएंट में ओवरटेक करते समय अतिरिक्त पावर के लिए बूस्ट मोड मिलता है। इसका टॉप स्पीड लगभग 99 किमी प्रति घंटा है, और यह बाइक मात्र 5.9 सेकंड में 0 से लेकर 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसका इंजन शहर के ट्रैफिक और हाईवे दोनों पर ही इंजन दमदार प्रदर्शन करता है।

TVs Raider 125 Mileage (माइलेज)

Raider 125 की सबसे बड़ी खास बात इसके ईंधन की बचत है। वास्तविक राइडिंग में TVs Raider लगभग 65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वैसे तो कंपनी 71.94 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा करती है, लेकिन उपयोगकर्ता राइडिंग स्टाइल के आधार पर 56 से 67 किमी तक का माइलेज देती है ऐसा उपयोगकर्ताओं का कहना है। 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ बिना रुके लंबी दूरी तय कर सकती है। यह बाइक छात्रों, ऑफिस जाने वालों और कम मेंटेनेंस चाहने वालों के लिए यह एकदम सही विकल्प है। 


TVs Raider 125 Price (कीमत)

इसके हर एक वेरिएंट की कीमत अलग अलग है, जिसमें ड्रम ब्रेक मॉडल के लिए 80,750 रुपए, ABS, TFT डिस्पले और smartXonnect फीचर्स वाले टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 96,100 रुपयों तक जाती है। टैक्स और ऑफर के कारण हर एक शहर में कीमत अलग अलग हो सकती है। यह बाइक मार्केट में Honda sp 125 और Hero xtreme 125R को कड़ी टक्कर देती है।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇 

MG Majestor आ रही है मार्केट हिलाने, Fortuner और Skoda को देगी कड़ी टक्कर

Tata Sierra EV का खुलासा – पुरानी यादें, नई टेक्नोलॉजी के साथ 500 से ज्यादा रेंज 

पेट्रोल को टक्कर! नया Honda Activa CNG Scooter देगा 340 किलोमीटर का माइलेज 

शेयर करे

Leave a Comment