TVS Orbiter V1: मात्र 49,999 रुपयों के कीमत में स्मार्ट टेक्नोलॉजी और यूनिक लुक के साथ देगी 80 से ज्यादा रेंज

TVS Orbiter V1 : TVS मोटर कंपनी ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जो काफी किफायती और स्टाइलिश है। टीवीएस के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम है Orbiter V1। ऑर्बिटर वी1 नाम का यह वेरिएंट लॉन्च करके अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जो उपभोक्ताओं को अधिक भरोसेमंद ऐसास दिलाता है। इस ब्रांड के नए बैटरी एज-ए सर्विस यानी BaaS ओनरशिप मॉडल के तहत खरीदने पर इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 49,999 रुपयों से शुरू होती है।

टीवीएस कंपनी की ऑर्बिटर V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने सीरीज में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है, जो भीडभाड इलाकों या शहरी ट्रैफिक में भरोसेमंद साबित हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खास करके शहरी ट्रैफिक के लिए ही डिजाइन किया गया है।

TVS Orbiter V1 Battery (बैटरी)

TVs की यह नई इलेक्ट्रिक स्कूटर दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है, जिसमें 1.8 kWh और 3.1 kwh पावर लीथियम आयन की बैटरियां शामिल है। इसके V1 वेरिएंट में हमें 1.8kw की बैटरी मिलेगी और V2 में हमें 3.1 kw की बैटरी मिलेगी। टीवीएस मोटर्स कंपनी ने दावा किया है कि V1 वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 86 किलोमीटर तक की रेंज प्रोवाइड करती है।

इसके बैटरी के चार्जिंग की बात की जाए तो 0 से 80 परसेंटेज की चार्जिंग होने में मात्र 2 घंटे 20 मिनिट का समय लगता है। BaaS मॉडल में क्या होता है इस स्कूटर के मालिक हम खुद बन सकते है, बैटरी को किराए पर लेना पड़ता है। यह तरीका इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुवाती बड़ी लागत की बाधा को कम करता है, जिसके कारण ग्राहक ज्यादा से ज्याद वाहन को खरीदी कर पाते है।

TVS Orbiter V1 Disign (डिजाइन)

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को किसी भीडभाड इलाकों या शहरी ट्रैफिक के लिए ही खास करके डिजाइन किया गया है। इसकी 845 मिली मीटर जितनी लंबी सीट है और वजन में लगभग 101 किलो ग्राम जितनी हल्की है। कनेक्टिविटी के तौर पर इसमें हमें टीवीएस स्मार्टएक्सोनेक्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी देखने को मिलती है। कलर्ड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जो कनेक्टिविटी को कनेक्ट करेगा और अलर्ट्स की जानकारी प्रोवाइड करेगा। साथ ही साथ इसके सीट के अंदर हमें 34 लीटर का बड़ा बूट्स स्पेस मिलेगा जिसमें आप कोई भी समान रख सकते है।

TVS Orbiter V1 Range (रेंज)

इस इलेक्ट्रिक के स्कूटर दो राइडिंग मोड दिए गए है, जिसमें एक इको मोड और दूसरा पावर मोड शामिल है। यह स्कूटर दोनों ही मोड में अलग अलग रेंज प्रोवाइड करती है। कंपनी ने दावा किया है कि Orbiter V1 स्कूटर 1.8kwh पावर के बैटरी के दम पर 86 किलोमीटर की IDC रेंज दे सकती है और 68 किलोमीटर प्रतिघंटे का टॉप स्पीड यह स्कूटर लेगी। इसकी बैटरी 0 से 80 परसेंटेज तक चार्जिंग होने में मात्र 2 घंटे 20 मिनिट का समय लेती है। इस स्कूटर की बैटरी कम समय में ज्यादा चार्ज होती है जिसके कारण यह स्कूटर कम समय में ज्यादा रेंज प्रोवाइड करती है।

TVS Orbiter V1 Sefty features (सुरक्षा)

  • जिओ फैंसिंग 
  • एंटी थेफ्ट अलर्ट
  • क्रैश और फॉल अलर्ट्स
  • 67 IP रेटिंग मोटर 
  • ब्रेकिंग सिस्टम – Synchronized Braking System
  • EBS 
  • क्रूज कंट्रोल 
  • रिजर्नेटिव ब्रेकिंग

TVS Orbiter V1 Features (फीचर्स)

ट्रांसमिशनऑटोमेटिक 
बैटरी टाइपलीथियम आयन 
BLDC मोटर 
हैडलाइट LED 
चार्जर आउट पुट 650W
डिस्टेंस टू एम्प्टी इंडिकेटर 
रिवर्स एसिस्ट 
अंडर सीट 34L स्टोरेज 
पैसेंजर फुट्रेस्ट 
क्लॉक 
सीट टाइपसिंगल
हिल होल्ड 
OTA 
USB चार्जिंग पोर्ट 
जिओ फैंसिंग 
रोडसाइड असिस्टेंट 
कॉल/ SMS अलर्ट
नेविगेशन
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
कनेक्टिविटी ब्लूटूथ 

अन्य पढ़े 👇 👇 👇 

Ather EL01 : OLA, Chetak और iQube की परेशानी बढ़ाने आ रहा है Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 

Simple Ultra E Scooter : 400 किमी वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी के लिए मिलेगी लाइफटाईम की वारंटी।

88kmpl से ज्यादा माइलेज? जानें Honda Activa 8G का असली सच!

शेयर करे

Leave a Comment