
Land Cruiser FJ : टोयोटा फिरसे अपना नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो कि सबसे छोटी और किफायती कार होगी जिसका नाम है Land Cruiser FJ। टोयोटा ने इस कार को वैश्विक स्तर पर पेश की है, जो लैंड क्रूज़र सीरीज का सबसे कॉम्पैक्ट वर्जन है। इस कार को जापान के बाजार में 14 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और भारत में यह कार 2028 तक लॉन्च हो सकती है ऐसी उम्मीद है। यह एक ऑफ रोडिंग कार होगी, जो बिल्कुल mini Fortuner जैसी दिखेगी।
इसका उत्पादन संभवतः स्थानीय स्तर पर किया जाएगा, जिससे यह कार एक प्रतिस्पर्धी, मजबूत और अधिक किफायती 4×4 विकल्प के साथ उपलब्ध होगी। यह भारत के मार्केट में लॉन्च होने के बाद इसकी शुरुवाती एक्सशोरूम कीमत लगभग 30 लाख रुपयों के आसपास रखी जा सकती है।
Land Cruiser FJ disign (डिजाइन)
टोयोटा की नई Land Cruiser FJ कार दिखने में बड़े क्रूज़र जितनी ही मजबूत लगती है, क्यों कि इसका सीधा खड़ा ढांचा और इसकी मजबूत डिजाइन इस कार को काफी खास बनाती है, जो आगे की तरफ चमकदार देखने को मिलेगी, जिसके मध्य भाग में Toyota का लोगो देखने को मिलेगा। साथ ही साथ इसमें हमें C आकार के LED DRLs, सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक मजबूत बंपर और फॉग लैंप इसकी डिज़ाइन में चार चांद लगाएंगे। इसका हॉरिजॉन्टल इंस्ट्रूमेंट पैनल ड्राइवर को वाहन के झुकाव और संतुलन को आसानी से समझने में मदत करता है।
Land Cruiser FJ Engen (इंजन)
टोयोटा के Land Cruiser FJ में 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो 163 bhp की पॉवर और 246 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। यह इंजन 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पार्ट टाइम 4WD के साथ आएगा। यह कार इस दमदार इंजन के साथ 18 से 20 kmpl का माइलेज दे सकता है ऐसी उम्मीद है। साथ ही साथ कंपनी इसके भविष्य में हाइब्रिड इंजन भी लगा सकती है, जो काफी भदोसेमंद है।
Land Cruiser FJ Sefty (सुरक्षा)
लैंड क्रूज़र FJ कार के सुरक्षा की बात की जाए तो यात्रियों के सुरक्षा के लिए, इस SUV में टोयोटा सेफ्टी सेंस सिस्टम देखने को मिलेगा। यह सिस्टम टक्कर के बचाव के लिए काम आता है, साथ ही लेन कीप एसिस्ट और एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे अपग्रेड फीचर्स के साथ सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करता है। साथ ही साथ सुरक्षा के तौर इस कार में हमें 360° कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल, ADAS, ABS, लेन कीप एसिस्ट और ऑटोमैटिक इमर्जेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स इसमें देखने को मिल सकते है। FJ कार में हमें ड्राइव से लेकर सभी यात्रियों के लिए 6-7 एयरबैग्स देखने को मिलेंगे, जो सुरक्षा के मामले में सबसे महत्वपूर्ण है।
Land Cruiser FJ Features (फीचर्स)
| टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम | 12.5 इंच |
| फूल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | ✅ |
| थ्री स्पोक स्टीयरिंग | ✅ |
| ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल | ✅ |
| रियर सीट रिक्लाइन | ✅ |
| एपल कार प्ले | ✅ |
| एंड्रॉयड ऑटो | ✅ |
| टोयोटा कनेक्टेड सर्विसेस | ✅ |
| प्री कॉलेजन सिस्टम | ✅ |
| ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग | ✅ |
| लेवल 2 ADAS | ✅ |
| 360° कैमरा | ✅ |
| ISOFIX | ✅ |
| ABS | ✅ |
| 4×4 मोड डायल | ✅ |
| EBD | ✅ |
| हिल डिसेंट कंट्रोल | ✅ |
| मल्टी रिटेन सिलेक्ट | ✅ |
Land Cruiser FJ interior (इंटीरियर)
इस SUV में ऑल ब्लैक केबिन देखने को मिलेगा, जिसमें एक बड़ा सेंटर 12.5 इंच का माउंटेड टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम, तीन स्पोक वाला मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड के दोनों ओर गोल AC वेंट्स और डिजिटल ड्राइवर डिस्पले जैसे फीचर्स इसके इंटीरियर में देखने को मिल सकते है। इसके इंटीरियर में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और साथ में टोयोटा की कनेक्टेड सर्विसेस मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।
Land Cruiser FJ price (कीमत)
मिनी फॉरच्यूनर जैसी दिखने वाली यह कार भारत में संभवतः 2028 तक लॉन्च हो सकती है। लॉन्च के बाद इस कार की कीमत भारत के मार्केट में संभवतः 25 लाख से 30 लाख रुपयों के आसपास देखने को मिल सकती है। भारत के ऑटो मार्केट में कई सारे बेहतरीन कारों को कॉम्पिटिशन दे सकती है।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
2026 Toyota Hilux पिकअप: दमदार लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ मचाएगी शोर।
धमाकेदार एंट्री: “नई Toyota Fortuner 2026: बदल गया पूरा लुक, अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और खतरनाक!”
MG Majestor आ रही है मार्केट हिलाने, Fortuner और Skoda को देगी कड़ी टक्कर