Tata Punch Facelift ने मचाया धमाल, पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च

Tata Punch Facelift 2026 : टाटा मोटर्स ने नए साल के नए अवसर पर अपनी नई SUV  फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया है, टाटा मोटर्स की नई कार Tata Punch Facelift मार्केट में तहलका मचा रही है। 2026 टाटा पंच पहले से काफी पावरफुल, सुरक्षित और मॉडर्न सुविधाओं से भरी है। नए कार की शुरूवाती एक्स शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए तय की गई है जो की पहले कार से काफी कम है। टाटा पंच के इस नए माइक्रो SUV में हमें एक से बढ़कर एक नए और एडवांस फीचर्स देखने को मिलते है। साथ ही साथ कंपनी ने इस कार की पावरट्रेन, कलर ऑप्शन और वेरिएंट से जुड़ी सभी अहम जानकारियों का खुलासा किया है।

2026 Tata Punch Facelift की खासियत यह है कि इसका लुक और डिजाइन काफी हद तक Harrier और Nexon से मिलती जुलती है। नए माइक्रो एसयूवी Tata Punch में काफी सारे बदलाव किए गए है, जो इस नए कार को पिछले मॉडल से बेहतर बनाते है। नई SUV Tata Punch Facelift यह कार मार्केट में Nissan Magnite, Renault Kiger और Hyundai Exter जैसे बेहतर गाड़ियों को टक्कर देती है। Tata Motors के नए फेसलिफ्ट वर्जन में हमें पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन, लक्जरी मिमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।

सबसे हटके सेफ्टी के मामले में Tata Punch Facelift 2026 

वैसे तो सबको पता है कि टाटा कंपनी सेफ्टी के मामले में सबसे अच्छी और बेहतरीन सर्विस प्रोवाइड करती है, इसलिए ज्यादातर लोग टाटा कंपनी की ही कार खरीदते है।

इस कार को पहले ही सेफ्टी के मामले में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हुई है। टाटा के इस नए Facelift वर्जन को NCPA के तरफ से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, लॉन्च के दौरान ही सुरक्षा की सारी जानकारी कंपनी ने दे दी है। 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के अलावा भी इस कार में हमें स्टैंडर्ड सिक्योरिटी के तौर पर 6 एयरबैग्स देखने को मिलते है। और तो और इस कार में सुरक्षा के लिए ESP यानि इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल भी देखने को मिलता है।

 Tata Punch Facelift 2026 इंजन 

2026 Tata Punch में 1.2 liter टर्बो पेट्रोल इंजन (iTurbo)दिया गया है जो 120 bhp का पावर और 170 Nm का टोर्क जनरेट कर सकता है। टाटा पंच में जो इंजन है ओ Tata Nexon से लिया गया है। इस कार में फीचर्स के मामले में कई सारे अपडेट देखने को मिले है लेकिन पहली बार किसी कॉम्पैक्ट SUV में टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए गए है जो ज्यादा रफ़्तार से गाड़िया चलाते है उनके के लिए बड़ी खुशखबर है।

Tata Punch Facelift 2026 शानदार फिचर्स 

Tata Punch के इस नई फेसलिफ्ट वर्जन में हमें कई सारे शानदार फीचर्स देखने को मिलते है, जैसे कि नया स्टीयरिंग व्हील, LED हैडलैंप्स, रिमोट कीलेस एंट्री, 8 इंच का टचस्क्रीन, रियर AC वेंट्स, वायरल एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कार प्ले, 360° कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, पुश बटन स्टार्ट, पैनोरमीक सनरूफ, 16 इंच के एलॉय व्हील, वायरलेस चार्जिंग, IRA कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे शानदार फीचर्स इस कार में दिए गए है। 2026 Tata Punch Facelift कार के 6 वेरिएंट को लॉन्च किया है जिसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, एक्वंप्लिशेड और एस्कॉम्प्लिशेड+ वेरिएंट शामिल है।

नए Tata Punch Facelift 2026 में क्या क्या अपडेट किया गया है?

2026 Tata Punch में क्या क्या बदलाव देखने को मिले है? इसकी डिजाइन यानी कि इसका लुक पूरी तरह से बदला गया है। अब टाटा पंच फेसलिफ्ट का लुक वाकई आकर्षक लगता है। इसके हैडलाइट, ग्रिल और बंपर को पहले से काफी अच्छा डिज़ाइन दिया गया है। इस कार में पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा जो किसी और कार में नहीं मिलेगा। ओर तो और इसमें हमें iRA टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी, इस कार की कीमत में भी काफी बदलाव किया गया है जो कि काफी अच्छी बात है। पहले ये कार 7.59 लाख रुपए थी लेकिन अभी के समय में इसकी कीमत गिराकर 5.59 लाख रुपए रखी गई है। इसके टॉप मॉडल की कीमत अभी के समय में 9.50 लाख रखी गई है।

कीमत में कितना बदलाव?

टाटा पंच नए वर्जन की की शुरूवाती एक्स शोरूम कीमत 5.59 लाख रखी गई है, जो पहले से काफी कम है। पहले इस कार की कीमत 7.59 लाख थी और अभी इसको घटाकर 5.59 कर दी गई है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 9.50 लाख रुपए रखी गई है।

अन्य पड़े 👇👇

शेयर करे

Leave a Comment