
Suzuki access : सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ Suzuki access scooter को लॉन्च कर दिया है। ABS ब्रेकिंग सिस्टम के कारण कई सारे एक्सीडेंट होने से बचते है। यह ब्रेकिंग सिस्टम प्रेशर को नियंत्रण में रखती है और व्हील को लोक होने नहीं देती। प्रतिदिन राइडिंग के दौरान सुरक्षा और ब्रेकिंग सिस्टम को बेहतर बनाना इस नए अपडेट का मुख्य उद्देश्य है। स्कूटर के सभी मूल फीचर्स पहले जैसे ही बरकरार रखे गए है लेकिन इसके कुछ फीचर्स में बदलाव भी देखने को मिले है।
नए अपडेट के कारण Suzuki access 125 में पहले से ज्यादा सुरक्षा और मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलते है, जिसके कारण यात्रा करने वालों को पहले ज्यादा कंफर्टेबल और बेहतर लगेगा। सुजुकी एक्सेस को फिलहाल दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें access ride connect ABS एडिशन और access राइड कनेक्ट TFT ABS एडिशन यह दो वेरिएंट शामिल है।
Suzuki Access Disign OR engine (डिजाइन और इंजन)
यह स्कूटर काम पर या रोज उपयोग के लिए परफेक्ट है, जिसकी डिजाइन प्रीमियम और क्लासिक है। इसका एलिगेंट और स्मूथ बॉडी शेप इसे और भी आकर्षक बनाता है। इसकी एक्सटेंस और शार्प लाइन्स इसे मॉडर्न बनाते है।
इसके ABS वेरिएंट में 124 cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन देखने को मिलता है, जो 8.7 bhp का पावर और 10.2 Nm का टोर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन से कनेक्टेड CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है और इसके साथ फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक को जोड़ा गया है। स्कूटर में 5.3 लीटर का ईंधन टैंक है और इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन स्विंग आर्म रियर सस्पेंशन दिया गया है।
Suzuki Access ABS features (फीचर्स)
सुजुकी के इस नए मॉडल फीचर्स की बात की जाए तो अंडर सीट 24.4 लीटर का बूटस्पेस, 12 इंच के टायर, फ्रंट में डिस्क ब्रेक, सिंगल चैनल ABS, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED हैडलाइट, 160mm का ग्राउंड क्लियरेंस, क्रोम मिरर, डिजिटल LCD डिस्पले, सुजुकी कनेक्ट ऐप की सुविधा, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए है। TFT वेरिएंट में TFT डिस्पले और सिंगल चैनल ABS रहेगा बाकी के सब फीचर्स सेम रहेंगे।
वेरिएंट और उनके फीचर्स
| sr No | verient | features |
|---|---|---|
| 1) अलॉय व्हील | ||
| 2) डिस्क ब्रेक | ||
| 3) मोनोक्रोम डिजिटल मीटर | ||
| 1) | Access राइड कनेक्ट ABS एडिशन | 4) सुजुकी राइड कनेक्ट |
| 5) इलेक्ट्रिक स्टार्ट ऑनली | ||
| 1) अलॉय व्हील | ||
| 2) डिस्क ब्रेक | ||
| 3) कलर TFT मीटर | ||
| 2) | Access राइड कनेक्ट TFT ABS एडिशन | 4) सुजुकी राइड मीटर |
| 5) सिंगल चैनल ABS | ||
| 6) इलेक्ट्रिक स्टार्ट ऑनली |
Suzuki Access ABS में क्या क्या बदलाव किए गए है?
2026 suzuki access ABS दो वेरिएंट में लॉन्च की गई है जिसमें ABS एडिशन और TFT ABS एडिशन शामिल है। इसमें हमें हल्के हल्के चेंजेज देखने को मिले है जिसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम ( ABS) जिसके कारण स्कूटर का व्हील लॉक नहीं होता, अर्जेंट ब्रेक लगाने से स्कूटर स्लिप नहीं होती और राइडर का बैलेंस नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा मोनोक्रोम डिजिटल मीटर, सुजुकी ऐप सुविधा और सुजुकी राइड कनेक्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स इसमें देखने को मिलते है।
Suzuki Access ABS price (कीमत)
फिलहाल यह स्कूटर को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इस स्कूटर की कीमत वेरिएंट अनुसार अलग अलग है, जिसमे इसके ABS एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 92,328 हजार रुपए है और इसके TFT ABS एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 98,378 हजार रुपए है। Access TFT एडिशन और ABS एडिशन चार कलर में उपलब्ध है, जिसमें मैटेलिक मैट ब्लैक no 2, मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट और सॉलिड आइस ग्रीन कलर शामिल है। इस स्कूटर को हाली में लॉन्च किया गया है। आप चाहे तो इसे थोड़े बहुत पैसों का डाउनपेमेंट करके EMI पर भी ले सकते है।
वेरिएंट और उनकी एक्स शोरूम कीमत
• ABS एडिशन – 92,328 रुपए
• TFT ABS एडिशन – 98,378 रुपए
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
Creta का धमाकेदार अनाउंस 3rd Gen Hyundai Creta Render आएगी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ
पेट्रोल को टक्कर! नया Honda Activa CNG Scooter देगा 340 किलोमीटर का माइलेज
नई Skoda Kushaq 2026 ने मचाया धमाल – 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ 25 से अधिक सेफ्टी फीचर्स