नई Skoda Kushaq 2026 ने मचाया धमाल – 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ 25 से अधिक सेफ्टी फीचर्स 

Skoda kushaq 2026 : स्कोडा ऑटो इंडियाने ऑफिशियली तौर पर 2026 कुशाक को लॉन्च कर दिया है, जो कि एक कॉम्पैक्ट SUV है जिसमें प्रीमियम फीचर्स, मॉडर्न फीचर्स और सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। सिर्फ सेफ्टी के लिए 25 से ज्यादा फीचर्स देखने को मिलेंगे, और टॉप मॉडल में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे। स्कोडा कुशाक कार का इससे पहले का मॉडल 2021 में लॉन्च किया गया था, उसके बाद इसका यह पहला अपडेट है। फैमिली और युवाओं के लिए डिज़ाइन की गई यह Kushaq कार सेफ्टी के फीचर्स से भरी हुई है। 

यह कार अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प के रूप में अपनी जगह बना सकती है, जो कि प्रदर्शन, तकनीक, और सुरक्षा का बेहतरीन संतुलन प्रदान कर सकती है। सुरक्षा के मामले में यह कार 6 एयरबैग्स, क्रैश सेफ्टी रेटिंग और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है।

Skoda kushaq 2026 इंजन 

कुशक में हमें 1.0 लीटर का TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो कि 115 bhp का पावर और 178 Nm का टोर्क जनरेट करता है। इस इंजन से कनेक्टेड 6 स्पीड मैनुअल और 8 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के गियर बॉक्स मिलेंगे। यह कार एक लीटर पेट्रोल में लगभग 18 – 19 kmpl के आसपास माइलेज देगी। इंजन के साथ साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे। अभी के समय में यह कार का इंजन सिर्फ DSG ऑटोमैटिक के साथ आने वाला है, जो 150 bhp का पावर और 250Nm का टोर्क जनरेट करेगा 1.5 लीटर का TSI इंजन। ऐसा लगता है कि मैनुअल ट्रांसमिशन भी इस इंजन में देखने को मिल सकता है।

Skoda kushaq 2026 डिजाइन 

Skoda kushaq 2026 को एक नया और आकर्षक लूक दिया गया है, जिसमें स्टाईल और कार्यक्षमता दोनों पर ज्यादा जोर दिया गया है। इसका मस्कुलर लुक शहरी और हाईवे ड्राइविंग के लिए काफी सूट करता है। साथ ही इसमें शार्प हैडलाइट चौड़ी ग्रील और इंटीग्रेटेड LED डे टाइम रनिंग लाइट के साथ अपडेटेड किया गया है, जिसमें skoda kushaq को रास्तों पर दमदार उपस्थिति मिलती है। साइड से देखने पर kushaq एक कॉम्पैक्ट SUV लगती है। लेकिन दमदार और आकर्षक प्रोफाइल पेश करती है, जिसमें हमें मजबूत लाइने और अपडेटेड एलॉय व्हील  देखने को मिलते है। पिछले साइड में आधुनिक रूप दिया गया है, जिसमें आकर्षक बंपर, सिल्क LED टेल लैंप और कार्गो एरिया शामिल है। 

Skoda kushaq 2026 सेफ्टी

Skoda के इस नए कार के सेफ्टी की बात की जाए तो इस कार में सेफ्टी के मामले में काफी ध्यान दिया गया है।  इस कार में अलग अलग तरीकों के परीक्षण किए गए जिसके कारण इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। 6 एयरबैग्स ड्राइवर और बाकी सब यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करते है, जब की मजबूत बॉडी और क्रैश सेफ्टी रेटिंग दुर्घटना में जीवित रहने की संभावना को बढ़ती है। साथ ही साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए है, जो कि अलग अलग स्थितियों में स्थिरता सुनिश्चित करते है। एक्सीडेंट से सुरक्षा के लिए लैन कीपिंग असिस्टेंस जैसे ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम शामिल होने से सुरक्षा और मजबूत हो जाती है। इंडिया स्पेसिफिक MQB A0 IN प्लेटफॉर्म कुशाक को सपोर्ट देता है, जो कि ज्यादातर सेफ्टी को ही महत्व देता है। सुरक्षा के मामले में सिर्फ सुरक्षा के लिए 25 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते है और इसके टॉप वेरिएंट में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते है।

Skoda kushaq 2026 कीमत 

पुराने कुशाक की कीमत लगभग 10.66 लाख से 18.69 लाख के आसपास है, आने वाले  skoda Kushaq 2026 की (शुरुवाती एक्सशोरूम) कीमत थोड़ी ज्यादा देखने को मिल सकती है, यानी कि नए kushaq की कीमत 10.70 लाख से 19 लाख के आसपास रखी जा सकती हैं।

Skoda kushaq 2026 इंटीरियर और फीचर्स

2026 kushaq के फीचर्स कि बात करे तो कुशाक में हमें एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिलेंगे जैसे कि, पैनोरेमिक सनरूफ, ड्यूल कलर एंबिएंट लाइटिंग, फ्रंट ग्रील, हाउसिंग क्रोम रिब्स, एल्यूमिनिटेड लाइट बैंड्स, 6 वे इलेक्ट्रिक सेट्स, 491 लीटर का बूट्स स्पेस, स्टैंडर्ड क्लाइमेट्रॉनिक ऑटो ऐसी, ऑटो डाइमिंग IRVMs, रेन सेंसिंग वाइपर्स, रियर वाइपर, 25 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, LED हैडलाइट, और 10.25 इंच का डिजिटल कॉकपिट जैसे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे।

 साथ ही इसका इंटीरियर हमे पहले से ज्यादा प्रीमियम और फीचर्स से भरा हुआ मिलेगा, जिसमें अपडेटेड केबिन थीम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (vertual cockpit), केबिन में वेंटिलेशन, टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम ( यूजर इंटरफेस वाला) पैनोरेमिक सनरूफ, लेयर्ड डैशबोर्ड, वायरलेस स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी, AI पावर्ड वॉयस असिस्टेंट और रियर सीट मसाज फंक्शन जैसे बेहतरीन और तकनीकी फीचर्स मिलेंगे।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇 

New Maruti Brezza 2026 गरीबों के लिए कीसी वरदान से कम नहीं है, एक लीटर में देगी 25 kmpl से ज्यादा माइलेज

TVS iQube electric स्कूटर सिंगल चार्ज में 212 Km की रेंज, और स्मार्ट यूनिक फीचर्स

टूर पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबर  2026 Toyota Highlander हुई लॉन्च 

शेयर करे

Leave a Comment