
Ranault Duster: रेनाल्ट मोटर्स ने अपने डस्टर मॉडल को अपडेट करके फिरसे लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट की पहली पहचान बनाने वाली Duster अब नए अपडेट के साथ मार्केट में लॉन्च हो गई है। 2026 के इस नए मिडसाइज एसयूवी में पुराने मॉडल से कई बेहतरीन बदलाव देखने को मिलते है और यह कार पहले से दमदार, हाय-टेक, मजबूत और लग्जरी है। इसमें हमें स्मार्ट मॉडर्न फीचर्स और सुरक्षा के लिए बेहतरीन फीचर्स इसमें देखने को मिलते है। साथ ही साथ इसके इंजन में तीन विकल्प भी मिलते है।
मिडसाइज में आने वाली इस नए SUV की एक्स शोरूम कीमत लगभग 10.49 लाख रुपयों से शुरू होती है और New Renault Duster के चुनिंदा वेरिएंट की डिलिवरी अप्रैल में शुरू की जाएगी। अगर आप Renault कार के चाहता है तो यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना चाहिए, क्या पता यह कार आपके लिए एक वरदान साबित हो।
Renault duster Disign (डिजाइन)
रेनाल्ट की यह नई SUV मिडसाइज की होगी, जो देखने में काफी मस्कुलर और मॉडर्न दिखती है। इसके फ्रंट के में नए डिजाइन का बंपर लगा हुआ है, साथ में व्हर्टिकल एअर इंलेट्स और सिल्वर स्किड प्लेट्स इस कार की शोभा बढ़ाते है। इसके साइड प्रोफ़ाइल की बात करे तो मोटी बॉडी के साथ क्लैडिंग, 18 इंच के अलॉय व्हील्स और C पिलर पर डोर के हैंडल्स देखने को मिलते है।
इस कार के लाइटिंग में नई LED लाइटिंग और मजबूत ग्रील देखने को मिलती है, जो सड़कों पर शानदार उपस्थित देगी। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 212 मिलीमीटर जितना है, जो ऊबड़खाबड़ सड़कों के लिए बिल्कुल बेस्ट है। साथ ही 700 लीटर का बड़ा बूट्स स्पेस दिया गया है, जिसमें आप कई सारा सामान रख सकते है। अगर आप कई बाहर घूमने का शौक रखते है, तो इसमें वेंटिलेटेड सीटें भी देखने को मिलते है, जो आपका लंबा सफर आरामदायक बनायेंगे।
Renault duster Engen (इंजन)
इस कार में इंजन के तौर पर तीन विकल्प उपलब्ध है, जिसमे टर्बो CCE 100, टर्बो CCE 160 और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-tech 160 इंजन विकल्प शामिल है।
- New Renault Duster में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-tech 160 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.4 kWh की बैटरी भी देखने को मिलती है। यह इंजन 160bhp की पावर नजरेट करने में सक्षम है। कंपनी ने दावा किया है कि यह नई duster इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी के कारण 80% तक इलेक्ट्रिक मोड पर चलती है, जिसके कारण पेट्रोल की काफी बचत होती है।
- रेनॉल्ट डस्टर का टर्बो CCE 160 1.3 लीटर इंजन, तीनों में से सबसे पावरफुल है, जो 163 BHP का पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन से 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड DCT गियरबॉक्स कनेक्टेड है।
- टर्बो CCE 100, 1.0 लीटर इंजन है, जो 100 bhp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन से 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स कनेक्ट है। यह इंजन मात्र बेस वेरिएंट में देखने को मिलता है।
Renault duster Interior (इंटीरियर)
नए Duster का केबिन पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम देखने को मिलता है। इस कार में हमें 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स देखने को मिलते है, जिसमें टेक्नोलॉजी के तौर पर वायरलेस कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स इसके इंटीरियर मिलते है। लंबी यात्रा के लिए वेंटिलेटेड सीट्स और बेहतरीन डैशबोर्ड मिलेगा, जो आपको कंफर्टेबल फील कराएंगे। ड्राइविंग आसान बनाने के लिए 10.25 इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्पले देखने को मिलता है।
Renault duster Sefty (सुरक्षा)
नए Renault Duster में सुरक्षा के लिए काफी द्यान दिया गया है। इसमें सुरक्षा के तौर पर 2 लेवल ADAS, 6 एयरबैग्स, ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, इमर्जेंसी ब्रेकिंग, लेन एसिस्ट, 360° कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ESC, जैसे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते हैं। CMF-B मजबूत प्लेटफॉर्म पर आधारित इस कार को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है। इन सब फीचर्स के कारण यह कार भारत के मार्केट की सबसे सुरक्षित कार में से एक है, ऐसा आप मान सकते हो।
Renault duster Features (फीचर्स)
| वायरलेस फोन चार्जर | ✅ |
| 6 स्पीकर आर्कमी ऑडियो सिस्टम | ✅ |
| एंड्रॉयड ऑटो | ✅ |
| फूली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले | 10.25 इंच |
| वायरलेस एप्पल कार प्ले | ✅ |
| 10 इंच टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम | ✅ |
| वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स | ✅ |
| कीलेस एंट्री विथ पुश स्टार्ट/ स्टॉप बटन | ✅ |
| पैनोरमिक सनरूफ | ✅ |
Renault duster Price (कीमत)
इस कार के फिलहाल 5 वेरिएंट उपलब्ध है, जिसमें ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो, टेक्नो प्लस और आइकॉनिक वेरिएंट शामिल है और इसके हर एक वेरिएंट की कीमत अलग अलग देखने को मिलती है। Duster की एक्स शोरूम कीमत ₹10.49 लाख रुपयों से शुरू होकर ₹18.69 लाख रुपयों तक जाती है।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
Skoda Kushaq Facelift इंडिया में धमाका: क्या है नया और खास जानिए सबकुछ डिटेल में?
Toyota Land Cruiser FJ: मिनी Fortuner जैसा दमदार लुक और ऑफ-रोडिंग पावर के साथ जल्द होगी एंट्री
2026 Toyota Hilux पिकअप: दमदार लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ मचाएगी शोर।