Nissan Gravite: ₹5.65 लाख की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च

Nissan Gravite: आपका इंतजार अब खत्म हुआ, लंबे समय से विकास के दौर से गुजर रही Nissan Gravite आखिरकार भारत में ₹5.65 लाख एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध हो गई। यह कार Nissan की Renault triber के प्लेटफार्म सब 4 मीटर MPV पर आधारित है। अगर आपका बजट ₹5.65 लाख रुपयों से 9 लाख के बीच है, और आपकी फ़ैमिली 6 – 7 लोगों की है तो आपके लिए यह कार एक बेस्ट विकल्प बन सकती है।

ग्रेवाइट नाम की यह MPV मॉड्यूलर 7 सीटर लेआउट में आती है, जिसमें  तीसरी पंक्ति की सीट्स हटाई जा सकती है। इस कार को चार मुख्य वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें वीसीआ, एसेंटा, एन कनेक्टा और टेक्ना जैसे वेरिएंट शामिल है और इसके हर एक वेरिएंट की कीमत अलग अलग देखने को मिलती है।

Nissan Gravite Disign (डिजाइन)

Gravite कार CMF-A प्लैटफॉर्म पर आधारित होने के कारण इस कार की डिजाइन रिनॉल्ट ट्राइबर से काफी मिलती जुलती है। लेकिन निसान ने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए काफी प्रयास किए है जिसमें Nissan ने आगे की तरफ थोड़े बहुत बदलाव किए है। इसके आगे हमें हानिकॉम्ब पैटर्न, C साइज के सिल्वर इंसर्ट वाले बंपर, यूनिक LED DRLs सिग्नेचर और बोनट & टेलगेट पर ‘Gravite’ अक्षरों के साथ अपनी एक अनोखी पहचान बनाई है।

यह MPV 5 कलर में उपलब्ध है जिसमें फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, स्नो व्हाइट और मैटेलिक जैस कलर शामिल हैं। इसके एक्सीटर के डिज़ाइन की बात करे तो, 15 इंच के व्हील, रूफ रेल, स्मोक्ड हेडलाइट और LED फॉग लैंप्स जैसे फीचर्स इसके एक्सटीरियर में शामिल मिलेंगे।

Nissan Gravite Features & Sefty (फीचर्स & सेफ्टी)

वायरलेस एप्पल कार प्ले
एंड्रॉयड ऑटो
टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम8 इंच
डिजिटल ड्राइव डिस्पले7 इंच
ड्यूल AC सेटअप
वायरलैस फोन चार्ज
क्रूज कंट्रोल
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
ABS, EBD
एयरबैग्स6
रियर पार्किंग कैमरा
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
रेन सेंसिंग वाइपर्स

Nissan Gravite interior (इंटीरियर)

इस कार के इंटीरियर के काफी फीचर्स Triber से काफी मिलती जुलती है। इसके इंटीरियर में हमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलते है। इसके अलावा इसमें हमें क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर आर्मरेस्ट, वायरलेस चार्जर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, स्टार्ट स्टॉप बटन जैसे फीचर्स उपलब्ध है। निसान का यह नया मॉडल 7 सीटर और 5 सीटर ऐसे दोनों ही विकल्प आपको इसमें मिलेंगे। इन फीचर्स के अलावा भी इसमें हमें ड्यूल AC सेटअप के साथ 8 वेंट्स देखने को मिलते है, जो आपकी यात्रा को आरामदायक बनाएंगे। इस कार में हमें सामान रखने के लिए 625 लीटर का बूट्स स्पेस और 31 लीटर का स्टोरेज को इंस्टॉल किया गया है।

Nissan Gravite price (कीमत)

इस कार की एक्स शोरूम कीमतें हर वेरिएंट की अलग अलग दी गई है, जिसमें ₹5.65 लाख रुपयों से शुरू होकर ₹8.93 लाख रुपयों तक जाती है।

  • वीसीआ – ₹5.65 लाख
  • एसेंटा  – ₹6.59 लाख 
  • एन कनेक्टा – ₹7.20 लाख 
  • टेकना – ₹7.91लाख 
  • टेकना लॉन्च एडिशन – ₹8.35 लाख 

Nissan Gravite Engine & Mileage (इंजन & माइलेज)

Gravite MPV के इंजन की बात की जाए तो इसमें 999cc का 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 70 bhp की पावर 96 Nm का टोर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के तौर पर 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT ऐसे दो विकल्प Nissan ने उपलब्ध करके दिए है। इस पावरफुल इंजन के दम पर यह कार मैनुअल वेरिएंट में 19.3 किमी प्रतिलीटर का माइलेज और AMT वेरिएंट में 19.6 किमी प्रतिलीटर माइलेज प्रोवाइड करती है।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇 

600 KM की रेंज और हाई-टेक फीचर्स: आ गई नई Tata Punch EV!

नई Hyundai Verna Facelift – लग्ज़री इंटीरियर, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और पावरफुल फीचर्स से मचाएगी तहलका! 

MG Majestor आ रही है मार्केट हिलाने, Fortuner और Skoda को देगी कड़ी टक्कर

शेयर करे

Leave a Comment