
New Maruti Brezza 2026: भारतीय ऑटो मोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने ये बताया है कि अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Maruti Brezza को जल्द ही नए वर्जन में लॉन्च करने वाली है। यह कार मिडिल क्लास फैमिली के लिए किसी वरदान से कम नहीं ऐसा माना जा रहा है। New Maruti Brezza 2026 कार दमदार लुक, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, एडवांस सेफ्टी फीचर्स, शानदार लुक और बेहतरीन माइलेज के साथ लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। पुरानी Brezza पहले से ही भारतीय मार्केट में पॉपुलर है, और इसका नया मॉडल इससे भी पॉवरफुल,दमदार और स्मार्ट फीचर्स के साथ आ सकता है।
इस कार की संभावता कीमत 8 लाख के आसपास रखी जा सकती और इसके टॉप मॉडल की कीमत लगभग 13 लाख के आसपास रखी जा सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि इस SUV में हाई रिसेल वैल्यू , बेहतरीन माइलेज और कम मेंटेनेंस रहेगा।
New Maruti Brezza 2026 इंजन
Maruti Brezza 2026 में 1.5 लीटर K15C पेट्रोल देखने को मिलेगा जो कि 102bhp का पावर और 137Nm का टोर्क जनरेट करेगा। साथ ही साथ इस इंजन में हमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगी जो पहले के मॉडल में नहीं मिलता था। माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के कारण यह कार पेट्रोल में 19- 20 kmpl का माइलेज और CNG में 25.5 kmpl का माइलेज मिलेगा। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा, जिसके कारण ड्राइविंग करते समय स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा। CNG में मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलने की संभावना है।
New Maruti Brezza 2026 माइलेज और परफॉर्मेंस
पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण हर कोई कार लेने से अनसुना कर देते है लेकिन maruti suzuki ने आपके लिए एक बेहतरीन मॉडल को पेश किया है जो एडवांस फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ साथ बेहतरीन माइलेज दे सकता है। माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के कारण Maruti Brezza 2026 पेट्रोल में 19 से 20 kmpl का माइलेज और CNG में 25 से 26 kmpl का माइलेज देगी ऐसी कंपनी ने जानकारी दी है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के कारण यह कार बहुत शांत रहती है जिसके कारण फ्यूल की बचत ज्यादा होती है।
New Maruti Brezza 2026 अपडेटेड प्रीमियम डिजाइन
वैसे तो 2026 Maruti Brezza में कई सारे बदलाव किए गए होंगे लेकिन एक जानकारी के अनुसार इसके डिजाइन और लुक में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अंदर हमें शानदार और प्रीमियम लुक मिलने की पूरी पूरी संभावना है।
कंपनी के जानकारी के अनुसार इस कार में हमें स्लिम LED प्रोजेक्टर हैडलैंप, एंगुलर फ्रंट ग्रील और शार्प बंपर देखने को मिल सकते है जो इस कार को शार्प और मस्कुलर एस यू वी लुक देंगे।
New Maruti Brezza 2026 फीचर्स
इस कार के फीचर्स कि बात की जाए तो फीचर्स के मामले में ज्यादातर इस कार में खास सुरक्षा में ज्यादा ध्यान दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें level 2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना है ऐसा कंपनी ने जताया है। साथ ही सुरक्षा के लिए लैन कीप एसिस्ट और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल रहेंगे। इस फीचर्स के अलावा भी इस कार में इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड एसिस्ट और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स सेफ्टी के लिए मिलेंगे।
सेफ्टी फीचर्स के अलावा इसके इंटीरियर में हमें स्मार्ट फीचर्स देखनेको मिलेंगे जैसे कि 360° कैमरा, हेड्स अप डिस्पले, बड़ा टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल। इन सभ फीचर्स का भीडभाड इलाकों और ट्रैफिक में इनकी काफी मदद होगी।
New Maruti Brezza 2026 कीमत
New Maruti Brezza 2026 क़ीमत लगभग 8.26 लाख के आसपास देखने को मिल सकती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 11 से 13 लाख के आसपास होने की संभावना है। अगर इस कार की कीमत इसके आसपास रखी गई तो मिडल क्लास लोगों के लिए यह कार किसी वरदान से कम नहीं लगेगी। इतनी एडवांस टेक्नोलॉजी और इतने एडवांस फीचर्स होने पर भी इतनी कम कीमत वाकई खुशखबरी की बात है।
इस कार को कंपनी फरवरी या मैं महीने में लॉन्च कर सकती है, लॉन्च होते ही यह कार मार्केट तहलका मचा सकती है
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
टूर पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबर 2026 Toyota Highlander हुई लॉन्च
Tata Punch Facelift ने मचाया धमाल, पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च
Hero HF Deluxe 2026 धमाकेदार अपडेट! डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ हुआ लॉन्च