
MG Majestor: MG मोटर्स इंडिया अपनी नई फ्लैगशिप SUV, Majestor को 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित करने के बाद जल्द ही लॉन्च करने जा रही है अपनी दमदार SUV। MG मोटर्स भारत में विभिन्न सेगमेंट में बेहतरीन कार्स पेश करती है, और इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारो की भी भारत में अच्छी मांग है। इस कार का टीजर लीक हुआ है और लॉन्च होने के बाद यह कार मार्केट में Toyota Fortuner जैसे बेहतरीन कार को टक्कर देगी।
यह एस यू वी भारत में डी+ सेगमेंट में एक नया चलन स्थापित करेगी, और इसके ऑफ रोडिंग क्षमताओं ने पहले ही वाहन प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है। इस कार के नए मॉडल में नए और स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो हमें लग्जरी फील और प्रीमियम लुक प्रोवाइड कराएंगे।
Mg Majestor Engen (इंजन)
इस कार के इंजन के बारे में बात की जाए तो इसमें हमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन देखने को मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें Gloster जैसा ही इंजन सेटअप होने की संभावना है। यह इंजन सिंगल टर्बो और ट्विन टर्बो दोनों कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध होगा, और 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इससे कनेक्टेड होंगे। इसके टॉप वेरिएंट में हमें ऑल व्हील ड्राइव भी मिलने के पूरी तरह संभावना है। इसका इंजन 161 से 215 bhp का पावर और 373 से 478 Nm का टोर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।
Mg Majestor design (डिजाइन
MG Majestor का दमदार और प्रभावशाली लुक इसका फुल साइज एसयूवी वाली खासियत को उजागर करता है। सामने का बड़ा हिस्सा स्क्वेयर साइज का, एक आकर्षक ग्रील और पतली LED लाइटिंग इसमें देखने को मिलती है। ऊंचा बोनट और मजबूत बंपर डिजाइन सड़क पर इसकी दमदार मौजूदगी को और भी प्रभावशाली बनाते है। इस कार के साइड से देखने पर Majestor का बॉक्सि सिल्हूट, उभरे हुए व्हील आर्च और ऊंचा प्रोफ़ाइल बरकरार रखा गया है, जो लेडर फ्रेम SUV की खासियत है। इस कार का डिजाइन शार्प स्टाइलिंग लाइनों के बजाय आकार और दमदार मौजूदगी पर ज्यादा फोकस किया गया है।
Mg Majestor interior (इंटीरियर)
हालांकि अभितक mg motors ने आधिकारिक तौर पर Majestor का भारत स्पेस इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके इंटरनेशनल समकक्ष, MG Rakan की तस्वीर्रो से यह पता चलता है कि इसके इंटीरियर में क्या देखने को मिलेगा। इसके केबिन में संभवतः ड्यूल टोन इंटीरियर थीम होगी, जो लग्जरी फील देगी। हालांकि एमजी कंपनी भारतीय बाजार के लिए अलग रंग संयोजन भी पेश कर सकती है। कुल मिलाकर इस कार का लेआउट आधुनिक दिखता है, जिसमें नए डैशबोर्ड डिजाइन में बॉक्सी एलिमेंट्स और एक साफ क्षैतिज लेआउट का उपयोग किया गया है। एमजी के इस नए मॉडल में स्पेस और व्यावहारिकता पर विशेष फोकस किया गया है, जिसमें एक बड़ी SUV के अनुरूप विशाल केबिन लेआउट होगा।
Mg Majestor Features (फीचर्स)
हालांकि इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन उम्मीद है कि MG Majestor में हमें नीचे दिए गए लिस्ट में है ओ सभी फीचर्स देखने को मिल सकते ही।
| इन्फॉर्मेंट सिस्टम |
| ड्यूल स्क्रीन डिजिटल ड्राइव डिस्पले |
| मसाज वाली फ्रंट रॉ सीट्स |
| प्रीमियम साउंड सिस्टम |
| थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल |
| वायरलेस स्मार्टफ़ोन चार्जर |
| पावर्ड टेलगेट |
| पैनोरमिक सनरूफ |
| 6 एयरबैग्स |
| रियर और फ्रंट पार्किंग सेंसर |
| 360° कैमरा |
| लेवल 2 ADAS |
Mg Majestor Price (कीमत)
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि MG Majestor की एक्स शोरूम कीमत लगभग 45 लाख रुपयों से 50 लाख रुपयों के बीच होगी। लॉन्च होने के बाद या इसकी बिक्री शुरू होने बाद यह SUV फूल साइज एसयूवी सेगमेंट में Skoda Kodiak, Toyota Fortuner Lejender और volkswagen Tayron R- line जैसे बेहतरीन कार्स को कड़ी टक्कर देगी।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
Creta का धमाकेदार अनाउंस 3rd Gen Hyundai Creta Render आएगी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ
Honda Amaze 2026 लॉन्च – अब पहले से ज्यादा प्रीमियम, स्टाइलिश और पावरफुल
नई Skoda Kushaq 2026 ने मचाया धमाल – 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ 25 से अधिक सेफ्टी फीचर्स