“आ गई Maruti की पहली इलेक्ट्रिक SUV: Maruti suzuki e Vitara के फीचर्स का जलवा देखिए!”

Maruti suzuki E Vitara: भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ने के कारण हर एक कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करके प्रतिस्पर्धा में चुनौती दे रहा है, ऐसे में मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti E Vitara को आधिकारिक तौर पर 17 फरवरी को लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस कार को बैटरी- एज- अ- सर्विस यानी BaaS मॉडल के साथ पेश किया है और इसकी शुरुवाती कीमत ₹10.99 लाख रुपए रखी गई है।

इस कार की कीमत अलग और बैटरी की कीमत अलग दी गई है, यानी कि अगर इस कार की कीमत 10.99 लाख रुपए है तो इसकी बैटरी के लिए आपको अलग से कुछ पैसे देने पड़ेंगे। 

Maruti suzuki e Vitara Disign (डिजाइन)

E Vitara को एक कॉम्पैक्ट लेकिन मजबूत SUV के रूप में डिजाइन किया गया है। इस कार की लंबाई लगभग 4,275mm है और इसका व्हील बेस 2,700mm का रखा गया है। इसके एक्सटीरियर डिजाइन की बात करे तो इसके एक्सटीरियर के डिजाइन में 3 पॉइंट मैट्रिक्स LED DRLs , पियानो ब्लैक फिनिश बंपर और 18 इंच के एरोडाईनामिक एलॉय व्हील जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल है।

इसके इंटीरियर में पहले से कही अधिक प्रीमियम और तकनीक से लैस है। यह Maruti suzuki की अब तक की सबसे प्रीमियम कार मानी जा रही है। इसके डैशबोर्ड में हमें 10.25 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम दिया गया है।

Maruti Suzuki e Vitara Range (रेंज)

इसका टॉप वेरिएंट 61kw का मॉडल लगभग एक चार्ज पर 543 किमी की रेंज प्रदान करती है। इसके बेस मॉडल में 49 kw की बैटरी देखने को मिलती है जिसमें हमें 500 किमी से कम रेंज देखने को मिल सकती है 

Maruti suzuki e Vitara Battery & Motor (बैटरी & मोटर)

इस कार में एक हल्का 3 इन 1 इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम है, जिसमें मोटर, इनवर्टर और ट्रांसमिशन को एक ही यूनिट में संयोजित किया गया है। इसके कारण यह कार हल्की रहती है और बेहतरीन परफॉर्मेंस & रेंज अच्छी मिलती है। Maruti ने इस कार को दो बैटरी विकल्पों के साथ लॉन्च किया है, जिसमें एक 49kw की बैटरी मिलती है। इस मॉडल में आगे की तरफ एक मोटर होगी जो 144 bhp का पॉवर और 189 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 

इसका 61kwh के बैटरी वाला मॉडल 174 bhp का पॉवर जनरेट करेगा। विदेशों में इस कार का ऑल व्हील ड्राइव वर्जन भी उपलब्ध है, जिसमें पीछे की तरफ एक 65 bhp का मोटर लगा है।

Maruti suzuki e Vitara Features (फीचर्स)

बैटरी61kw & 49kw
इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर10.25 इंच
टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम10.1इंच
LEDDRLs
एलॉय व्हील18 इंच एरोडाईनामिक
ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
AWD और ADAS
एयरबैग्स7
डिस्क ब्रेकऑल व्हील
इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
एडजस्टेबल हेड्रेस्ट
स्प्लिट फोल्डिंग सीट
ई कॉल इमरजेंसी
360° कैमरा

Maruti suzuki e Vitara Sefty (सेफ्टी)

Maruti E Vitara में सुरक्षा के लिए काफी ध्यान दिया गया है। इसके बॉडी में 50% से अधिक हाई टेंसिल वाले स्टील का उपयोग किया गया है। इसके बैटरी के लिए एक अलग ही प्रकार की सुरक्षा सिस्टम प्रदान की गई है। स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर इसमें 7 एयरबैग्स, सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ई कॉल इमरजेंसी जैसे फीचर्स शामिल किए गए है। इसके अलावा भी इसमें हमें स्प्लिट फोल्डिंग सीट, एडजस्टेबल हेड्रेस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, AWD और ADAS जैसे फीचर्स सुरक्षा के तौर पर मिलेंगे।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇 

Nissan Gravite: ₹5.65 लाख की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च

छोटी कार, बड़ा धमाका! Tata Nano Electric 2026 मॉडर्न फीचर्स और बेहतर रेंज

 MG Majestor आ रही है मार्केट हिलाने, Fortuner और Skoda को देगी कड़ी टक्कर

शेयर करे

Leave a Comment