
Chery iCar V23 : भारत में पहली बार chery iCar V23 देखी गई है और जल्द ही लॉन्च भी होने की संभवतः है। इस कार को पुणे में स्थित ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया यानी (ARAI) के संयंत्र में देखी गई है। मार्केट में आने से पहले हर वाहनों का ARAI में होमोलोजेशन और सर्टिफिकेशन किया जाता है। इस कार को ARAI में देखने का मतलब है की भारत में इसके लॉन्च के बारे में काफी गंभीरता से विचार किया जा रहा है, और संभवतः जल्द लॉन्च भी हो सकती है।
लॉन्च होने के बाद यह कार Mahindra Thar EV को कड़ी टक्कर देगी। चेरी की JSW मोटर्स के साथ कथित साझेदारी को देखते हुए यह घटनाक्रम और महत्वपूर्ण हो जाता है। iCar V23 पर आधारित SUV इस सहयोग के तहत लॉन्च होने वाले पहले उत्पादों में से एक हो सकती है।
Chery iCar V23 disign (डिजाइन)
इसमें हमें 205mm से 210mm की ग्राउंड क्लियरेंस वाली चौकोर संरचना वाली डिज़ाइन देखने को मिल सकती है, जो इसके मजबूत लुक को और बढ़ाता है। इस कार को iCar V23 के आधार पर डिजाइन किया गया है। गोल आकार के LED हैडलाइट और बंद फ्रंट फेसिया इस कार को विशिष्ट रूप प्रदान करते है, जबकि बंपर का डिज़ाइन ऑफ रोड ड्राइविंग की झलक देता है। यह कार लंबाई में लगभग 4220mm लंबी और चौड़ाई में लगभग 1915mm चौड़ी होगी। साइड स्टेप्स, पुल टाइप डोर हैंडल और 19 से 21 इंच के एलॉय व्हील इसके उपयोगिता और दमदार लुक को और भी आकर्षक बनाते ही। इसके पीछे की तरफ, साइड हिज्ड तेलगट पर लगे पारंपरिक स्पेयर व्हील की जगह एक चौकोर आकार का बाहरी स्टोरेज यूनिट दिया गया है।
Range & battery (बैटरी & रेंज)
इस कार को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिसमें RWD और AWD शामिल है। इसके RWD में 136 BHP की पॉवर और 180Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। साथ ही साथ इसमें 59.93 kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है जिसके दम पर यह कार एक चार्ज में 401 किमी तक की रेंज प्रोवाइड करेगी। इसका टॉप स्पीड लगभग 140 किमी प्रति घंटे का होगा और इस कार को 0 से 100 तक का स्पीड लेने में सिर्फ 11 सेकंड का समय लगेगा।
ऑल व्हील ड्राइव में यह कार 211 bhp की पॉवर और 292Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इसमें हमें 81.76 kWh का बैटरी पैक भी देखने को मिल सकता है जिसके दम पर यह कार 510 किलोमीटर की रेंज प्रोवाइड कर सकती है। इसमें भी यह कार 140 किमी प्रति घंटे का टॉप स्पीड देगी और इसमें इस कार को 0 से 100 तक का स्पीड लेने में मात्र 7.5 सेकंड का समय लगेगा।
Chery EV Features (फीचर्स)
| 19 इंच और 21 इंच | एलॉय व्हील |
| एक्सटर्नल रियर माउंटेड स्टोरेज | ✅ |
| 15.4 इंच सेंट्रल टचस्क्रीन | ✅ |
| एप्पल कार प्ले | ✅ |
| एंड्रॉयड ऑटो | ✅ |
| फिजिकल क्लाइमेट | ✅ |
| ऑडियो कंट्रोल | ✅ |
| रोलर टाइप स्टीयरिंग कंट्रोल | ✅ |
| कॉन्ट्रास्ट एक्सेंट्स | ✅ |
| ब्लैक थीम केबिन | ✅ |
| पॉवर & वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स | ✅ |
| 50:50 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट | ✅ |
| USB पोर्ट | ✅ |
| 7 स्पीकर साउंड सिस्टम | ✅ |
| ADAS सुइट | ✅ |
| 540° कैमरा | ✅ |
| फ्रंट रियर पार्किंग सेंसर | ✅ |
| फोर व्हील डिस्क ब्रेक | ✅ |
| TPMS | ✅ |
| इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विथ ऑटो होल्ड | ✅ |
Chery EV price (कीमत)
अगर इस कार को भारत में लॉन्च किया जाता है तो भारत में iCar V23 पर आधारित यह कार की संभवतः कीमत 14 लाख रुपयों से लेकर 18.50 लाख रुपयों के आसपास या इससे अधिक भी रखने की उम्मीद है। यह कार लॉन्च होने के बाद Hyundai Creta EV, Tata Sierra EV, Mahindra Thar EV जैसे बेहतरीन कार के साथ कॉम्पिटिशन कर सकती है।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
धमाकेदार एंट्री: “नई Toyota Fortuner 2026: बदल गया पूरा लुक, अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और खतरनाक!”
देश की धड़कन अब इलेक्ट्रिक अंदाज़ में: Hero Splendor Electric।
मात्र ₹8 लाख से शुरू: नई Tata Nexon 2026 के पहले से बजबूत फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश!