नई Hyundai Verna Facelift – लग्ज़री इंटीरियर, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और पावरफुल फीचर्स से मचाएगी तहलका! 

Hyundai Verna Facelift: भारतीय ऑटोमोबाइल प्रीमियम सेडान सेगमेंट में हमेशास से Hyundai Verna का नाम टॉप पर रहा है, और उसी को नजर अंदाज न करते हुए अपना रुतबा कायम रखने के लिए हुंडई अब अपनी पॉपुलर कार को 2026 में अपने फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च करने जा रही है। हाली में लीक हुई जानकारी के अनुसार यह पता चला है, कि इस कार में पहले से ज्यादा मॉडर्न और आलीशान लुक देखने को मिलेगा।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि हुंडई का यह नया वर्जन मार्च 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है। अपकमिंग हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट में थोड़ी बहुत डिजाइन अपडेट, बेहतरीन उपकरणे और छोटी मोटे बदलाव देखने को मिल सकते है, जबकि इसके ओरिजनल मैकेनिकल पैकेज को बरकरार रखा जाएगा जो इस सेगमेंट में हुंडई के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

Hyundai Verna facelift Disign (डिजाइन)

लीक हुई तस्वीरों और जानकारी के अनुसार Facelift वर्जन में फ्रंट और रियर में हल्के हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनका उद्देश्य कुल मिलाकर रोड उपस्थिति को आकर्षक बनाना है। इसके आगे की तरफ पैरामेट्रिक ज्वेल, ग्रील, वर्टिकल LED हैडलाइट और LED DRLs जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिसके कारण फ्रंट का लुक और भी आक्रमक दिखेगा।

इसके साइड में हमें डिजाइन के तौर पर 16 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं। इसके पीछे की तरफ LED टेल- लाइट और एक नया रियर बंपर देखने को मिलेगा जो कार को स्पर्टी लुक प्रदान करेगा।

Hyundai Verna facelift interior (इंटीरियर)

Verna के इंटीरियर के बारे में बात की जाए तो यह कार पहले से ही अपने सेगमेंट में सबसे विशाल केबिनों में से एक केबिन प्रदान करती है। इसमें हमें ड्यूल कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकते है, जिसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफॉटमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल क्लस्टर मिलेंगे। इसके थीम में हमें पेट्रोल मॉडल में बेज और ब्लैक थीम मिलेगा और टर्बो मॉडल में पूरी तरह से ब्लैक थीम मिलेगा।

इसमें हमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेड & गर्म सीटें और अम्बियंट लाइटिंग मिलेगी जिसमें हमें 64 रंगों का विकल्प मिलेगा। साथ ही साथ टेक्नोलॉजी के तौर पर Hyundai Verna में एक ब्लूलिंक कनेक्टिविटी मिलेगी, जिसमें हमें 60 से अधिक फीचर्स और OTA यानी (ओवर द एअर) अपडेट्स की सुविधा मिलेगी।

Hyundai Verna facelift Engen (इंजन)

इसमें हमें इंजन के तौर पर दो विकल्प मिलेंगे 

  • 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन – पॉवर 115BHP, टॉर्क 144Nm, गियरबॉक्स 6 स्पीड मैनुअल IVT, माइलेज 18 से 19 किमी प्रति लीटर 
  • 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन – पॉवर 160BHP, टॉर्क 253Nm, गियरबॉक्स 6 स्पीड मैनुअल / 6 स्पीड DCT, 18 से 20किमी प्रति लीटर

Hyundai Verna facelift Features (फीचर्स)

ड्यूल कर्व्ड डिस्पले12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम
12.3 इंच डिजिटल क्लस्टर
ब्लूलिंक कनेक्टिविटी
OTA
वेंटिलेटेड सीट्स
एंबिएंट लाइटिंग
पैनोरमिक सनरूफ
ABS, EBD
सेफ्टी रेटिंग5 स्टार
टेक्नोलॉजीलेवल 2 ADAS
इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल
एडिप्टिव क्रूज कंट्रोल
LED DRLs
LED हेडलाइट
डायमंड कट एलॉय व्हील16 इंच

Hyundai Verna facelift price & booking (कीमत और बुकिंग)

इस कार की एक्सपेटेड एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹11.50 लाख से ₹19.50 लाख रुपयों के आसपास रखी जा सकती है। यह कार संभवतः मार्च 2026 में लॉन्च कि जा सकती है, इसकी बुकिंग लॉन्च से 1 महीने पहले ही चालू हो जाएगी।

Hyundai Verna facelift Sefty (सुरक्षा)

वर्ना की सुरक्षा के बारे में बोला जाए तो Verna हमेशा से ही सुरक्षा के मामले में टॉप पर रही है। इस कार में हमें लेवल 2 ADAS, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप एसिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन मिटीगेशन वार्निंग जैसे फीचर्स और टेक्नोलॉजी इसकी सुरक्षा और भी मजबूत करेंगे। इस कार के सुरक्षा में हमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, सभी व्हील को डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स सुरक्षा के लिए देखने को मिल सकते है। इस कार को जब क्रैश टेस्टिंग में टेस्ट किया गया तब इस कार को NCAP के तरफ से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। 


अन्य पढ़े 👇 👇 👇 

TVS Raider 125: 1 लाख रुपयों के अंदर स्पोर्टी बाइक का असली मज़ा!

Honda Activa Electric 2026 – फीचर्स और रेंज जो आपको हैरान कर देंगे

Suzuki Access में मिला ABS, कीमत 1 लाख से भी कम

शेयर करे

Leave a Comment