
Honda Activa 7g 2026: भारत में Honda Activa पहले से ही प्रसिद्ध है, जो लंबे समय से सड़कों पर सबसे भरोसेमंद स्कूटरों में से एक है। खास करके यह स्कूटर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है, जो आरामदायक, रोज आने जाने के लिए, और किफायती स्कूटर चाहते है। यह स्कूटर वाकई आपका ध्यान आकर्षित करने लायक है, जो कि जल्द ही लॉन्च होगा।
भारत में स्कूटर प्रेमियों को एक्टिवा लाइनअप से पहले से ही काफी उम्मीदें है, और 7 वी पीढ़ी के साथ होंडा इस अनुभव को और भी मजबूत करने में जूती हुई है। होंडा एक ऐसा स्कूटर लॉन्च करने वाला है, जिसमें ईंधन की बचत होगी, ट्रैफिक में कंफर्टेबल चलेगा, बेहतरीन तकनीक होगी और ऐसी डिजाइन होगी जो सबका ध्यान अपने और खीचेगा।
Honda Activa 7g 2026 Disign (डिजाइन)
2026 का नया स्कूटर अपने पारंपारिक डिजाइन से हटकर Activa 7G एक नए रूप में सामने आई है, जो अपने क्लासिक आकर्षण को खोए बिना आधुनिक दिखती है। पहली नजर में होंडा एक्टिवा 7G अपने सिग्नेचर स्टाइल को बरकरार रखती है, जिसने इसे वर्षों से लोकप्रिय बनाए रखा है। होंडा ने इस नए स्कूटर में हल्के हल्के बदलाव किए है, जिसमें इसका प्रीमियम लुक, बेहतरीन LED हैडलाइट और बॉडी पैनल अधिक छार्प दिखते है। इसके बॉडी में साफ लाइने और हल्के घुमाव है, जो इसे पिछले वर्जनों की तुलना में स्पोर्टी और एयरोडायनॉमिक लुक देते है। होंडा के तरफ से चुने गए आकर्षक कलर और बेहतरीन डिजाइन इसके युवा अपील को बढ़ाते है, जिसके कारण यह स्कूटर भारतीय सड़कों पर प्रीमियम और प्रैक्टिकल दोनों लगता है।
Honda Activa 7g 2026 features (फीचर्स)
इसमें हमें दमदार और स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं, जिसमें पहले से हल्के हल्के बदलाव किए गए हैं।
| सेमी डिजिटल क्लस्टर स्पीड |
| USB चार्जिंग पोर्ट |
| साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ |
| कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम |
| LED हैडलाइट और टेललाइट |
| CVT ट्रांसमिशन |
| एसीजी मोटर |
| साइलेंट स्टार्ट |
| इंजन स्टार्ट स्टॉप सिस्टम |
Honda Activa 7g 2026 Engen ( इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज)
इस स्कूटर के इंजन के बारे में बोला जाए तो इसमें 109.51cc का इंजन मिलेगा, जो विश्वसनीय और रोज के उपयोग प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। इस इंजन से ऑटोमैटिक CVT ट्रांसमिशन कनेक्टेड होंगे जो, परेशानी मुक्त सवारी सुनिश्चित करता है और शहरी यातायात में रुकने और चलने के लिए एकदम सही है। इसका इंजन 7.5- से 8 bhp का पावर जनरेट कर सकता है। इस इंजन की पावर डिलीवरी सहज और अनुमानित है, जो नए राइडर्स, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए, रोज के उपयोग के लिए या कंफर्टेबल दैनिक परिवहन चाहने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सही विकल्प है। इसकी पिकअप भालेही स्पोर्टी न हो, लेकिन दक्षता और उपयोग में आसानी का संतुलन ही इस इंजन को खास बनाता है।
इसकी सबसे बड़ी खास बात है इसकी ईंधन दक्षता। लगभग 60 किलो मीटर प्रति लीटर के अनुमानित माइलेज के साथ, यह स्कूटर अपने सेगमेंट में सबसे किफायती स्कूटरों में से एक है। इसका मतलब यह है कि आपको कम पेट्रोल भरवाना पड़ेगा और समय के साथ आपकी बचत भी होगी, जो हर यात्रियों को पसंद आएगी। चाहे आप कही घूमने जा रहे हो या रोज कही काम पर जाते हो। इस तरह की माइलेज से आपके वाहन के रखरखाव से खर्च कम होगा।
Honda Activa 7g 2026 price (कीमत)
Honda आमतौर पर एक्टिवा सीरीज को किफायती विकल्प के तौर पर पेश करती है, और 7G स्कूटर भी इसका अपवाद नहीं है। खबरों के मुताबिक इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 79,000 रूपयों से 90,000 रुपयों तक हो सकती है, जो कम्यूटर स्कूटर श्रेणी में इसके प्रतिस्पर्धीयों के लगभग बराबर है। यह Activa 7G को रोजाना इस्तेमाल करने वालों को या पहली बार स्कूटर खरीदने वालों को एक बढ़िया विकल्प बनाता है।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
Honda Activa Electric 2026 – फीचर्स और रेंज जो आपको हैरान कर देंगे
पेट्रोल को टक्कर! नया Honda Activa CNG Scooter देगा 340 किलोमीटर का माइलेज