Hero HF Deluxe 2026 धमाकेदार अपडेट! डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ हुआ लॉन्च

देश की सबसे बड़ी टु व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने नए साल के दौर पर HF Deluxe 2026 को तीन वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है, जिसमें से हम i3s और HF Deluxe pro जानकारी देने वाले है। इसके pro वर्जन में हमें डिजिटल क्लस्टर देखने को मिलेगा जो कई सारे चेतावनी संकेतों की समय आपको सतर्क करेगा। यह बाइक सालों से मिडल क्लास लोगों की पहली पसंद रही है, इस बाइक के लुक्स और फीचर्स में काफी सारे बदलाव किए गए है। माइलेज और ऑफ रोडिंग के मामले में Hero HF Deluxe बाइक हमेशा से लोगों के दिलों पर राज करती आ रही है खास कर उन लोगों के जो रोजाना काम पर जाते है। देखते है अब इसका अपडेटेड वर्जन Hero HF Deluxe 2026 मार्केट में कितना तहलका मचाता है।

ज्यादा माइलेज, बेस्ट परफोर्मेंस और कम मेंटेनेंस के कारण इस बाइक को काफी लोग खरीद रहे है। 2026 में इस बाइक को Hero ने काफी मॉडर्न लुक दिया है जो काफी कंफर्टेबल और शानदार दिखता है। 

Hero HF Deluxe 2026 कैसे है फीचर्स

इस बाइक के साधे और सिंपल फीचर्स देखने को मिलेंगे लेकिन बहुत ही उपयोगी है जो राइडिंग को आसान बनाते है। इसके HF Deluxe pro वर्जन में काफी मॉडर्न फीचर्स शामिल किए गए है जो की व्यावहारिकता और उपयोग में एकदम आसानी हो इस पर आधारित है। इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सरल और आसानी से पढ़ा जा सकता है ऐसा है, जो स्पीड और पेट्रोल जैसे कई सारे चेतावनी संकेतों को जानकारी प्रदान करता है।  Hf Deluxe में हमें कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम, हैलोजेन हैडलैंप, नए ग्राफिक्स, एनालॉग मीटर और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते है। Pro वर्जन में हमें LED हेड लाइट, LED DRLs, LED इंडिकेटर, नए ग्राफिक्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते है।

Hero HF Deluxe 2026 माइलेज और इंजन 

इस बाइक में हमें 97.2cc का पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है जो एयर कूल्ड है और 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर के साथ आता है। इस इंजन में हमें Fi तकनीक भी देखने को मिलती है। इस बाइक का इंजन 8 bhp का पावर और 8Nm का टोर्क जनरेट करता है।  टॉर्क और पावर के कारण यह इंजन रोज के काम के लिए सही पावर मेंटेन करता है। रिफाइमेंट इंजन के कारण HF Deluxe 2026 बहुत ही स्मूथ राइड करती है। इस बाइक के इंजन से 4 स्पीड गियर कनेक्टेड है जो हल्के और कंफर्टेबल है। यह एक ऑफ रोडिंग बाइक है जो एक लीटर पेट्रोल में 70 से 80 किलोमीटर का माइलेज देती है, जो कि रोज ऑफिस या घूमने जाते है उनके लिए राहत की बात है। 

Hero HF Deluxe 2026 डिजाइन 

नए Hero HF Deluxe 2026 के डिजाइन की बात करें तो इसकी डिजाइन एकदम सादी और सिंपल रखी गई है। इसके ग्राफिक्स को थोड़ा बदला गया है जिसके कारण इस बाइक का फ्रेश लुक उभरकर आता है। इसका वजन भी काफी कम है जिसके कारण आप इस बाइक को आसानीसे संभाल सकते है। इसके pro वर्जन की बात की जाए तो pro वर्जन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सब लाइटिंग LED टाइप की देखने को मिलती हैं। इन दोनों ही वेरिएंट को अपडेटेड सेफ्टी फीचर्स और फ्रेश ग्राफिक्स और रिफाइनमेंट इंजन के साथ लॉन्च किया गया है।

Hero HF Deluxe 2026 कीमत 

हीरो कंपनी ने 2026 में Hero HF Deluxe pro की शुरूवाती एक्स शोरूम कीमत 55,992 से 66,382 हजार रुपये तक रखी गई है, और इसकी ऑन रोड प्राइस लगभग 60,345 से  85,000 हजार रुपए रखी गई है। इतने कम दाम में इतना अच्छा माइलेज और इंजन मिलना आसान बात नहीं है, लेकिन ये हीरो कंपनी ने करके दिखाया है। कम कीमत में ज्यादा माइलेज और लो मेंटेनेंस के कारण HF Deluxe बाइक वॉल्यू फॉर मनी commuter bike मानी जाती है।

Hero HF Deluxe 2026 में क्या हुआ बदलाव?

Hero HF Deluxe 2026 में कुछ बदलाव भी किए गए है। जैसे कि नए और फ्रेश ग्राफिक्स, 70 से 80 kmpl का माइलेज, i3s टेक्नोलॉजी जैसे बदलाव देखने को मिले है। साथ ही इसके Pro वर्जन में डिजिटल क्लस्टर, LED लाइटिंग, LED DRLs  और सेफ्टी फीचर्स जैसे फीचर्स में बदलाव देखने को मिलते है।

अन्य पढ़े 👇👇👇 

टूर पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबर  2026 Toyota Highlander हुई लॉन्च 

Tata Punch Facelift ने मचाया धमाल, पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च

शेयर करे

Leave a Comment