CollarEV Moon इलेक्ट्रिक स्कूटर: डिलीवरी और लॉजिस्टिक कामों के लिए बेस्ट, 1 चार्ज में मिलेगी लंबी रेंज

CollarEV Moon : दिल्ली के एक इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी CollarEV ने एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है, जिसका नाम है Moon। इस कंपनी ने भारत के कमर्शल फ्लीट ऑपरेशन और बी2बी डिलीवरी बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में लगभग 135 किलोमीटर तक की रेंज प्रोवाइड करने में सक्षम है। 

इसका अनावरण 16 मार्च 2026 को किया गया था, जो कि दिल्ली में किया गया था। यह नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 80 हजार रुपयों के आसपास रखी गई है। खास करके बी2बी डिलीवरी के लिए बनाया गया यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिसमें हमें डिजिटल डैशबोर्ड और बेहतरीन लोडिंग क्षमताएं देखने को मिलती है।

CollarEV Moon disign (डिजाइन)

कॉलरईवी के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन के बारे में बात की जाए तो इस स्कूटर को खास करके डिलीवरी करने के लिए और लॉजिस्टिक कामों के लिए डिजाइन किया गया है। यह Electric scooter 150 किलोग्राम तक का वजन ले जा ने की क्षमता रखती है, जो कि डिलीवरी के लिए बिल्कुल बेस्ट विकल्प है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल डैशबोर्ड के साथ साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलती ही।

CollarEV Moon Range (रेंज)

कॉलर ईवी मून इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.3 kWh क्षमता वाली 51.2 वॉल्ट, 45 Ah की लीथियम आयन फॉस्फेट बैटरी पैक देखने को मिलता है, जिसको मात्र एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 135 किलोमीटर तक की रेंज प्रोवाइड करती है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिसके बलबूते पर इस स्कूटर की बैटरी 0 से 80% चार्ज होने में मात्र 2 घंटे का समय लेती है। साथ में इसमें 15000W पावर की  BLDC हब मोटर दी गई है, जिसके कारण Moon scooter 50 किलोमीटर प्रतिघंटे का टॉप स्पीड प्रदान कर सकती है।

CollarEV Moon Features (फीचर्स)

कॉलर ईवी का Moon electric scooter मजबूत, टिकाऊ स्ट्रक्चर और मॉडर्न फीचर्स के माध्यम से सुरक्षा पर काफी ध्यान केंद्रित किया गया है। सुरक्षा के अलावा भी इसमें कई सारे स्मार्ट और शानदार फीचर्स देखने को मिलते है।

TFT डिस्पले 
मॉडर्न हैडलैंप 
पेलोड कैपेसिटी150kg
ब्रेकड्यूल डिस्क ब्रेक 
व्हील12 इंच व्हील 
चार्जिंग टाइम 2 घंटे
टॉप स्पीड 50 kmph
रेंज135 km/ चार्ज रेंज
मोटरBLDC हब मोटर 
बैटरीटाइपलीथियम आयन फॉस्फेट बैटरी 
कीलेस स्टार्ट/स्टॉप बटन
फ्लीट मॉनिटरिंग 
एसेट ट्रैकिंग 
इंटीग्रेटेड टेलीमैटिक्स

इन सभी फीचर्स के अलावा भी इसमें हमें शानदार और स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलता है। इस लिस्ट में दिए गए सभी स्मार्ट फीचर्स ऑपरेटरों को परफार्मेंस ट्रैक करने और डिलीवरी रुट को ऑप्टिमाइज़ करने में मदद करते है।

CollarEV Moon Price (कीमत)

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के एक्स शोरूम कीमत के बारे में बात की जाए तो इसकी शुरुवाती कीमत लगभग ₹79,999 रुपयों से लेकर ₹89, 999 रुपयों तक रखी गई है। इस स्कूटर का अनावरण 16 मार्च को कंपनी ने किया है और मार्केट में यह स्कूटर कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर को कॉम्पिटिशन दे सकती है। 

CollerEv के संस्थापक ने क्या कहना है?

Moon EV इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के मौके पर CollarEV के संस्थापक ने कहा कि भारत का मौजूदा B2B इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार सस्ते इंपोर्टेड वाहनों के कब्जे में है। हालांकि, ये वाहन अक्सर ड्यूरेबिलिटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस जैसी अहम चुनौतियों का सामना करते हैं।

इसी कमी को दूर करने के लिए CollarEV ने अपनी नई Moon EV इलेक्ट्रिक स्कूटर को खास तौर पर B2B सेगमेंट के लिए डिजाइन किया है। कंपनी का लक्ष्य एक भरोसेमंद, टिकाऊ और कम मेंटेनेंस वाला इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना है, जो लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन दे सके।

Moon EV में पूरी तरह मेटल से बना मजबूत चेसिस और बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है, जो इसे कमर्शियल इस्तेमाल और फ्लीट ऑपरेशन्स के लिए आदर्श बनाता है। इसका सिंपल लेकिन मजबूत डिजाइन न केवल रखरखाव की जरूरत को कम करता है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखता है।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇

TVS Orbiter V1: मात्र 49,999 रुपयों के कीमत में स्मार्ट टेक्नोलॉजी और यूनिक लुक के साथ देगी 80 से ज्यादा रेंज

Ather EL01 : OLA, Chetak और iQube की परेशानी बढ़ाने आ रहा है Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 

Simple Ultra E Scooter : 400 किमी वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी के लिए मिलेगी लाइफटाईम की वारंटी।

शेयर करे

Leave a Comment