
Bmw i3 : वैसे तो भारत में कई सारी लग्जरी कार्स कंपनियां अपनी नई नई कार को लॉन्च कर रही है। ऐसे में BMW भी अपनी नई सेडान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बीएमडब्ल्यू ने अपने नए मॉडल i3 से पर्दा हटा दिया है। बीएमडब्ल्यू की यह नई i3 कार अगली पीढ़ी की सीरीज 3 की झलक भी पेश करती है। यह नई इलेक्ट्रिक कार Neue klasse प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
इसकी खासियत यह है कि इस इलेक्ट्रिक कार में छठी पीढ़ी की NMC बैटरी पैक का इस्तमाल किया गया है, जो कि पुरानी बैटरी के मुकाबले 20 गुना ज्यादा ऊर्जा प्रदान करेगी। अपने पुरानी i3 हैचबैक तो देखी ही होगी, आपको यह बतादु की पुरानी i3 और नई i3 इन दोनों में जमीन आसमान का फरक देखने को मिलेगा। पुराने मॉडल से नया मॉडल कई सारे स्मार्ट फीचर्स और मॉडर्न लुक के साथ लॉन्च की जाएगा।
BMW i3 Disign (डिजाइन)
बिल्कुल नए सिरे से की गई स्टाइलिंग में आधुनिक फील के साथ क्लासिक BMW की झलक भी नए i3 में देखने को मिलेगी। इस कार के फ्रंट में BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रील होगी, जो LED लाइटिंग के साथ आकर्षक और शानदार लुक प्रदान करेगी। सामने के उभरे हुए फ्रेंड्स भी i3 के फ्रंट फेसिया को सामने से देखने पर स्पोर्टी लुक देते है। कार के बॉडी पैनल कॉन्सेप्ट मॉडल के तुलना में अधिक चिकने होंगे और C पिलर पर BMW का होफमिस्टर किंक डिजाइन को बरकरार रखा गया है। इस कार का व्हीज्वल दृष्टिकोण 3 सीरीज की अगली पीढ़ी के भविष्य की डिजाइन की झलक देता है।
BMW i3 battery & Range (बैटरी & रेंज)
इस कार के बैटरी की बारे में बात करे तो इसमें NMC 108.7 kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है, और यह कार ड्यूल मोटरसेटअप 50 xDrive पावरट्रेन के साथ आने की संभावना है। इसकी बैटरी मात्र 10 मिनिट के चार्ज में 400 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसका बैटरी पैक संभवतः 469 bhp की पावर और 645 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
इस कार में एरोडायनामिक ड्रग कम होने के कारण ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर iX3 से ज्यादा रेंज प्रोवाइड कर सकती है। Bmw के इस नए EV में 22kw तक का AC चार्जिंग सपोर्ट और 400kwh तक का DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। यह कार पावरफुल बैटरी पैक और इस सुपरफास्ट चार्जिंग के बलबूते पर 900 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है।
BMW i3 Interior (इंटीरियर)
इस कार का इंटिरियर डिजिटल टेक्नोलॉजी और मॉडर्न मिनीमलिस्ट पर आधारित होने के कारण इसमें कई सारी बेहतरीन कनेक्टिविटी और शानदार फीचर्स शामिल हो सकते है। इसके इंटीरियर में हर्ट ऑफ जॉय ऑपरेटिंग कॉन्सेप्ट, नया डिस्पले, फिजिकल बटन, पिलर टू पिलर प्रोडेक्शन डिस्पले और 17.9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन जैसे फीचर्स इसमें देखने को मिल सकते है। इसके इंटीरियर के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन नए अपडेट के साथ हम आपको इसकी जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे।
BMW i3 Sefty (सुरक्षा)
यह कार वजन से हल्की होने बावजूद CFRP मजबूत बॉडी के कारण यह कार बहुत ही सुरक्षित मानी जाती है। सुरक्षा के लिए NCAP के तरफ से इस कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। बीएमडब्ल्यू के इस नए कार में सुरक्षा के तौर पर बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम और बेहतरीन स्टेबिलिटी के साथ साथ शानदार सुरक्षा फीचर्स भी इस कार में देखने को मिल सकते है।
BMW i3 Features (फीचर्स)
| बैटरी पैक | 108.7 kwh |
| ऑपरेटिंग कॉन्सेप्ट | हर्ट ऑफ जॉय |
| टचस्क्रीन | 17.9 इंच का बड़ा |
| चार्जिंग सपोर्ट | 400kWh DC फास्ट |
| ओवरहैंग | ✅ |
| लंबा व्हीलबेस | ✅ |
| बूटस्पेस | 570 से 1,740 तक का |
| सिम्बायोटिक ड्राइव | ✅ |
| लेवल 2+ ड्राइवर असिस्टेंस | ✅ |
BMW i3 Price (कीमत)
i3 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ के आसपास या इससे भी ज्यादा देखने को मिल सकती है और यह कार 2027 तक इंडिया में लॉन्च होने की संभावना है। लॉन्च के बाद यह कार कई सारे बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार को कॉम्पिटिशन दे सकती है।
अन्य पढ़े 👇 👇 👇
Mahindra XEV 9e: 600KM से ज्यादा रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक SUV, INGLO प्लेटफॉर्म पर होगी आधारित
“आ गई Maruti की पहली इलेक्ट्रिक SUV: Maruti suzuki e Vitara के फीचर्स का जलवा देखिए!”