Ather EL01 : OLA, Chetak और iQube की परेशानी बढ़ाने आ रहा है Ather का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 

Ather EL01: इलेक्ट्रिक मार्केट में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के कारण इलेक्ट्रिक स्कूटरों का क्रेज काफी बढ़ गया है, ऐसे में Ather energy भी अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। एथर एनर्जी अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करके भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में अपनी अगली बड़ी छलांग लगाने जा रही है। कंपनी ने कहा है उनका यह नया अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर EL प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और तो और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए आधिकारिक तौर पर डिज़ाइन पेटेंट भी दाखिल किया है। 

यह स्कूटर संभवतः इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ola, Chetak और iQube जैसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर को कॉम्पिटिशन दे सकती है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख के भी  निचले कीमत में लॉन्च कर सकती हैं।

Ather EL01 Disign (डिजाइन)

एथर के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक साफ सुथरा और सुव्यवस्थित सौंदर्य है। जो आम जनता को काफी आकर्षित कर सकता है। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिनिमम लुक देखने को मिलता है, जिसमें फ्रंट एप्रन पर एक बड़ी LED DRLs और उसमें मेल खाती LED टेल लैंप लगी है। स्कूटर में स्टेबिलिटी पर केंद्रित सेटअप होने की संभावना है, जिसमें आगे की तरफ 14 इंच के एलॉय और पीछे की तरफ 12 इंच के एलॉय व्हील देखने को मिल सकते है। एथर एनर्जी की इस नए कॉन्सेप्ट में रियर व्यू मिरर जैसे व्यावहारिक अतिरिक्त फीचर्स है। जो यह संकेत देते है कि इसकी डिजाइन लॉन्च के लिए लगभग तैयार है।

Ather EL01 Battery & Motor (बैटरी&रेंज)

इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी के बारे में बात की जाए तो इसमें हमें 2kW से 5kW तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने के लिए 6kw का पावरफुल चार्जर मिल सकता है, जो इस बैटरी को मात्र 10 मिनिट से 30 मिनिट में फुल चार्ज करेगा। इससे यह संकेत मिलता है की Ather एक ही स्कूटर के कई सारे वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। इसके पेटेंट में नई स्विंगआर्म माउंटेड सुझाव दिया गया है, जो 450X में देखी गई बेल्ट ड्राइव प्रणाली से डिफरेंट है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी और मोटर के बारे में अभितक पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है।

Ather EL01 Range (रेंज)

इसमें हमें 2kw से 5kw पावर की बैटरी देखने को मिलेगी और इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 6kw का चार्जर मिलेगा, जो इस बैटरी को मात्र 10 मिनिट से 30 मिनिट में इस बैटरी को फुल चार्ज करेगा। इस पावरफुल चार्जर और बैटरी के दम पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 105 किमी से 150 किमी तक की रेंज प्रोवाइड कर सकती है। ब्रेकिंग के लिए इसमें हमें AEBS यानी एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिल सकती है।

Ather EL01 Features (फीचर्स)

7 इंच TFT टचस्क्रीन
एथर स्टैक 7.0
नेविगेशन
LED DRLs 
LED हैडलाइट 
OTA अपडेट 
2kw से 5kw की बैटरी
LED टेल लैंप 
12 इंच रियर व्हील 
14 इंच फ्रंट के एलॉय व्हील
इंटीग्रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर
लार्ज अंडर सीट स्टोरेज 
AEBS ( एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रेकिंग सिस्टम

Ather EL01 Price (कीमत)

EL प्लेटफॉर्म पर आधारित यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर इस महीने या अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। लॉन्च के बाद यह स्कूटर Chetak, Ola और iQube की परेशानी बन सकता है। लॉन्च के बाद इस स्कूटर की कीमत लगभग 99 हजार रुपयों के आसपास या उससे ज्यादा भी रखी जा सकती है।

अन्य पढ़े 👇 👇 👇

Simple Ultra E Scooter : 400 किमी वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी के लिए मिलेगी लाइफटाईम की वारंटी।

नई 2026 Yamaha RX 100: 70kmpl का माइलेज, दमदार इंजन और रेट्रो क्लासिक लुक के साथ वापसी!

88kmpl से ज्यादा माइलेज? जानें Honda Activa 8G का असली सच!

शेयर करे

Leave a Comment